फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर एनकाउंटर: तत्कालीन एसएसपी अनंत देव की भूमिका की जांच करेगी एसआईटी, हो सकता है बड़ा खुलासा

Mon, 13 Jul 2020 01:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 13 Jul 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
kanpur encounter: SIT will investigate the role of Anant Dev
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
कानपुर के एसएसपी रहे अनंत देव द्वारा शहीद सीओ देवेंद्र मिश्र की शिकायती चिट्ठियों को नजरंदाज करने के प्रकरण को भी एसआईटी ने अपनी जांच में शामिल कर लिया है। अब चौबेपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या और विकास दुबे के एनकाउंटर के साथ ही एसआईटी अनंत देव की भी जांच करेगी।


 
kanpur encounter: SIT will investigate the role of Anant Dev
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
इस बात की पड़ताल की जाएगी कि अनंत देव ने शिकायतों के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं की? बता दें कि आईजी रेंज लखनऊ की जांच में अनंत देव दोषी पाए गए हैं। एसओ के खिलाफ लिखा गया सीओ का पत्र बिकरू गांव की वारदात के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

kanpur encounter: SIT will investigate the role of Anant Dev
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
इसमें थानेदार की विकास दुबे के साथ मिलीगत का आरोप लगाकर कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। तत्कालीन एसएसपी अनंत देव ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। मामले की जांच कर आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने रिपोर्ट शासन को सौंपी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter: SIT will investigate the role of Anant Dev
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
इसमें पत्र को सही बताने के अलावा तीन अन्य मामलों में तत्कालीन एसएसपी अनंत देव की गलतियों के साक्ष्य पेश किए हैं। चूंकि मामला जेल भेजे गए पूर्व थानेदार विनय तिवारी और विकास दुबे से जुड़ा है।

 
विज्ञापन
kanpur encounter: SIT will investigate the role of Anant Dev
गैंगस्टर विकास के गांव बिकरू में शनिवार को रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती कर दी गई। - फोटो : Amar Ujala
थानेदार ने ही विकास पर दर्ज केस से रंगदारी की धारा हटाई थी और अनंत देव ने कार्रवाई नहीं की थी। सूत्रों के अनुसार इसी के चलते अनंत देव का मामला भी इसी जांच में शामिल कर लिया गया है। 31 जुलाई को एसआईटी रिपोर्ट सौंपेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed