{"_id":"5f04d8148ebc3e42cb0e2454","slug":"kanpur-encounter-martyr-rahul-s-wife-statement-about-vikas-dubey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Encounter: आंखों में आंसू गोद में बेटी, शहीद की पत्नी बोली, विकास का सीना गोलियाें से होगा छलनी, तब मिलेगा सुकून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Encounter: आंखों में आंसू गोद में बेटी, शहीद की पत्नी बोली, विकास का सीना गोलियाें से होगा छलनी, तब मिलेगा सुकून
Wed, 08 Jul 2020 05:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 08 Jul 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
कानपुर एनकाउंटर में शहीद राहुल, पत्नी और मासूम बेटी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर एनकाउंटर में बदमाशों से लड़ते हुए सीने पर गोली खाकर शहीद होने वाले औरैया के लाल राहुल के परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। राहुल के शहीद होने की खबर मिलने के बाद पत्नी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उनका कहना है जब विकास दुबे का सीना गोलियों से छलनी होगा तब उन्हें संतुष्टि मिलेगी।
शहीद राहुल की मासूम बेटी
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश सरकार में कारागार मंत्री व औरैया जिले के प्रभारी मंत्री जय कुमार जैकी मंगलवार को कानपुर में मुठभेड़ में रुरुकला गांव निवासी शहीद सिपाही राहुल के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को एक करोड़ की सहायता राशि का पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि शहीद के घर तक सड़क बनेगी, जिसका नामकरण शहीद राहुल के नाम से होगा।
शहीद राहुल की बदहवास पत्नी
- फोटो : amar ujala
साथ ही गांव में स्मृति द्वार या पार्क बनवाने के लिए जिलाधिकारी को जगह चिंह्ति करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री जय कुमार जैकी ने बताया कि एक करोड़ की धनराशि में से 80 लाख रुपये शहीद की पत्नी दिव्या व 10-10 लाख रुपये शहीद की माता शीला देवी व पिता ओम कुमार के खाते में पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद राहुल की पत्नी के नहीं थम रहे आंसू
- फोटो : amar ujala
शहीद के परिवार की सहमति से एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। पत्नी को पेंशन मिलेगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सिपाही राहुल की शहादत बेकार नहीं जाएगी। अपराधी कहीं भी छिपे हों उन्हें ढूंढ कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक सुनीति, एसडीएम बिधूना राशिद अली व सदर के रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहीद राहुल के परिजन
- फोटो : amar ujala
‘विकास दुबे मारा जाएगा, तभी संतुष्टि मिलेगी’
शहीद सिपाही राहुल की बहन नंदनी ने कहा कि भाई की शहादत पर संतुष्टि तभी मिलेगी, जब अपराधी विकास दुबे मारा जाएगा और थानेदार विनय तिवारी को कड़ी सजा मिलेगी। नंदनी ने थानेदार विनय तिवारी को आस्तीन का सांप बताते हुए आक्रोश जताया। कहा कि विनय तिवारी के नाम के आगे देशद्रोही लिखना चाहिए। सिर्फ पैसों के लालच में उसने अपने सहयोगियों को मरवाया। उसकी सारी संपत्ति जब्त कर अनाथ आश्रम को दे देनी चाहिए।
शहीद सिपाही राहुल की बहन नंदनी ने कहा कि भाई की शहादत पर संतुष्टि तभी मिलेगी, जब अपराधी विकास दुबे मारा जाएगा और थानेदार विनय तिवारी को कड़ी सजा मिलेगी। नंदनी ने थानेदार विनय तिवारी को आस्तीन का सांप बताते हुए आक्रोश जताया। कहा कि विनय तिवारी के नाम के आगे देशद्रोही लिखना चाहिए। सिर्फ पैसों के लालच में उसने अपने सहयोगियों को मरवाया। उसकी सारी संपत्ति जब्त कर अनाथ आश्रम को दे देनी चाहिए।