{"_id":"62c51dac303ec1634f614573","slug":"kanpur-double-murder-case-daughter-komal-false-story-exposed-police-found-18-evidences","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Double Murder: बेटी ने ही लिखी थी मां-बाप के कत्ल की फुलप्रूफ स्क्रिप्ट, इन सबूतों से सामने आ गया सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Double Murder: बेटी ने ही लिखी थी मां-बाप के कत्ल की फुलप्रूफ स्क्रिप्ट, इन सबूतों से सामने आ गया सच
Wed, 06 Jul 2022 11:04 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:04 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Double Murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बर्रा में दंपती की हत्या की जांच करने जब पुलिस के अफसर पहुंचे तो कोमल ने वही कहानी सुनाई जो उसने भाई अनूप को सुनाई थी। कहा कि तीन लोग घर में घुसे और पापा-मम्मी को मार डाला। जांच में सामने आया कि कोमल राजदेवी के साथ ही ग्राउंड फ्लोर के कमरे में सोती थी। बगल के कमरे में मुन्ना लाल सोते थे। जब पुलिस ने कोमल से पूछा कि वारदात के वक्त वह चीखी चिल्लाई क्यों नहीं तो वह कोई जवाब नहीं दे सकी। हत्यारों ने उसे (प्रत्यक्षदर्शी) क्यों छोड़ दिया। यह सवाल सुनते ही वह सकपका गई। फोरेंसिक टीम ने कोमल के खिलाफ कुल 18 अहम साक्ष्य जुटाए हैं जो उसे हत्यारा साबित करने के लिए काफी हैं।
आरोपी बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
कोमल के गले, हाथों-पैरों पर मिले खरोंच के निशान
कोमल के गले व हाथों-पैरों पर कई खरोंच के निशान थे। पुलिस अफसरों ने जब इन निशानों के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह कई दिन पुराने हैं, लेकिन जांच में वह ताजा मिले। इससे पुलिस का शक और गहरा गया।
कोमल के गले व हाथों-पैरों पर कई खरोंच के निशान थे। पुलिस अफसरों ने जब इन निशानों के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह कई दिन पुराने हैं, लेकिन जांच में वह ताजा मिले। इससे पुलिस का शक और गहरा गया।
मृतक दंपती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार कोमल ने हत्या के दौरान जरूर दंपती केहाथ पैर पकड़े होंगे। उनके छटपटाने से खरोंच के निशान आए होंगे। पुलिस के अनुसार जूस में मिले जहरीले पदार्थ के कारण दंपती सिर्फ बेहोश हुआ था, अंदेशा है कि उन्होंने विरोध करने की भी कोशिश की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Double Murder
- फोटो : अमर उजाला
बदले थे कपड़े, हाथों पौरों पर मिले खून के धब्बे
जब फोरेंसिक टीम ने कोमल का बेंजाडीन टेस्ट किया तो उसके हाथों और पैरों पर खून के कई धब्बे मिले, लेकिन उसके कपड़ों में खून के धब्बे नहीं थे। जब अलमारी में रखे उसके अन्य कपड़ों की जांच की गई तो एक में खून के कई धब्बे मिले।
जब फोरेंसिक टीम ने कोमल का बेंजाडीन टेस्ट किया तो उसके हाथों और पैरों पर खून के कई धब्बे मिले, लेकिन उसके कपड़ों में खून के धब्बे नहीं थे। जब अलमारी में रखे उसके अन्य कपड़ों की जांच की गई तो एक में खून के कई धब्बे मिले।
विज्ञापन
Kanpur Double Murder
- फोटो : ट्विटर
पुलिस के अनुसार यही कपड़े उसने वारदात के दौरान पहने थे। फोरेंसिक टीम के अनुसार कोमल ने हत्या के बाद अपने हाथ पैर भी धुले थे। कपड़े ठिकाने लगा दिए थे, लेकिन वह मिल गए।