{"_id":"62c65da04c148e76544c355d","slug":"kanpur-double-murder-case-daughter-had-a-physical-relationship-with-lover-before-killing-the-parents","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Double Murder: कलयुगी बेटी ने लांघीं मर्यादा की सारी हदें, मां-बाप का कत्ल करने से पहले प्रेमी संग बनाए थे शारीरिक संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Double Murder: कलयुगी बेटी ने लांघीं मर्यादा की सारी हदें, मां-बाप का कत्ल करने से पहले प्रेमी संग बनाए थे शारीरिक संबंध
Thu, 07 Jul 2022 10:00 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Double Murder
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में दंपती हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार तड़के हत्या के आरोपी रोहित उत्तम को भोगनीपुर से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस पूछताछ में आरोपी रोहित ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी रोहित के बयान के बाद अधिकारी भी सकते में हैं। रोहित ने बताया कि साजिश में उसका भाई राहुल उत्तम भी शामिल था, जो मिलिट्री इंटेलिजेंस में असिस्टेंट एंबुलेंस ऑपरेटर है। बताया गया कि राहुल उत्तम गोवा में तैनात है। दंपती की गोद ली हुई हत्यारोपी कोमल के दोनों भाइयों से प्रेम संबंध थे। बुधवार को रोहित और कोमल को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने बताया कि गोद ली हुई बेटी कोमल उर्फ आकांक्षा ने मूलरूप से इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र निवासी (वर्तमान में बर्रा कर्रही) निवासी प्रेमी रोहित उत्तम के साथ मिलकर दंपती की हत्या की थी।
Trending Videos
मृतक दंपती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दोनों से पूछताछ में सामने आया कि कोमल का प्रेम प्रसंग रोहित के भाई राहुल से भी है। तीनों ने मिलकर प्रॉपर्टी के लालच में हत्या की साजिश रची थी। राहुल मिलिट्री इंटेलिजेंस में तैनात है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना हो चुकी है।
Kanpur Double Murder
- फोटो : ट्विटर
पहला प्रेमी राहुल, दूसरा रोहित
पुलिस की जांच में सामने आया कि कोमल और राहुल व रोहित आपस में रिश्तेदार हैं। कोमल की मौसी के ये दोनों करीबी रिश्तेदार हैं, इसलिए उनकी सालों से जान पहचान थी। पहले राहुल कोमल का प्रेमी बना फिर उसके संबंध रोहित से हो गए। रोहित शहर में ई-रिक्शा चलता था। उसके साथ ही कोमल घूमने जाती थी जिसका दंपती विरोध करते थे।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटी
- फोटो : अमर उजाला
कोमल ने बोया था लालच का बीज
कोमल ने दोनों प्रेमियों को सौतेले मां-बाप की संपत्ति के बारे में बताया था, जिसमें उसने दो मकान, दो प्लॉट, एक दुकान और चार बीघा खेती की जानकारी दी थी। तभी से दोनों भाइयों के मन में संपत्ति का लालच आ गया था।

घर की ओर आते हुए आरोपी रोहित
- फोटो : अमर उजाला
इधर, प्रेम संबंधों के विरोध के कारण कोमल की मां-बाप के प्रति नफरत बढ़ती गई। करीब चार महीने पहले कोमल और राहुल ने मुन्ना लाल व राजदेवी की हत्या की साजिश रची थी। भाई रोहित के जरिये वारदात करवाई गई।