फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Double Murder: बदमाश बोले- शोर मचाया तो तुम्हारे पति को मार देंगे गोली, दंपती की हत्या कर लूटे 10 लाख

Sat, 14 Jan 2023 11:56 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 14 Jan 2023 11:56 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Double Murder: 10 lakh looted after killing an elderly couple
कानपुर में हत्या और लूट का मामला - फोटो : अमर उजाला

बिल्हौर में ककवन के फत्तेपुर गांव में गुरुवार देर रात बुजुर्ग दंपती की हत्या कर 10 लाख लूटने के मामले में पुलिस ने पीड़िता के बयान लिए हैं। पुलिस को शक है कि वारदात में किसी करीबी का हाथ है। सपना ने पुलिस को बताया कि जब उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने धमकी दी कि अगर उसने शोर मचाया तो खेत की रखवाली करने गए उसके पति को गोली मार देंगे। धमकी से सहमी सपना चुपचाप कमरे में दुबक गई।



काफी देर इंतजार के बाद जब सपना को लगा कि बदमाश चले गए तब उसने खुद कोे बंधन से मुक्त किया, इसके बाद जब वह सास-ससुर के पास पहुंची तो उनका शव देख होश उड़ गए। वह शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागी। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। वारदात की सूचना पर घर पहुंचा राज कुमार माता-पिता का शव देख बदहवास हो गया।

Kanpur Double Murder: 10 lakh looted after killing an elderly couple
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पहले से कर रखी थी रेकी
वारदात से पहले बदमाशों ने रेकी कर रखी थी, क्योंकि उन्हें पता था कि राज कुमार खेत में रखवाली के लिए गया है। घर में बहू और बुजुर्ग दंपती हैं। हत्यारों को यह भी पता था कि दो दरवाजों में से कौन सा दरवाजा खटखटाएंगे तो बुजुर्ग दंपती निकलेंगे।

Kanpur Double Murder: 10 lakh looted after killing an elderly couple
कानपुर में हत्या और लूट का मामला - फोटो : अमर उजाला

संपन्न परिवार को बनाया निशाना
बीडीसी सदस्य राज कुमार का परिवार काफी संपन्न माना जाता है। पिता छम्मीलाल पत्नी इमरती के साथ नीचे कमरे में ही रहते थे। दंपती का गांव में किसी से विवाद नहीं था। गांव के लोगों ने बताया कि देर रात तक गांव के लोग अक्सर सामान लेने के लिए छम्मीलाल को आवाज लगा देते थे। कुछ दिनों से ठंड के कारण वह गेट नहीं खोल रहे थे। पुलिस को शक है बदमाशों ने गेट खुलवाने के लिए किसी परिचित का नाम लिया होगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Double Murder: 10 lakh looted after killing an elderly couple
कानपुर में हत्या और लूट का मामला - फोटो : अमर उजाला

खेत से लौटा खोजी कुत्ता, अलमारी में मिले निशान
खोजी कुत्ता घटनास्थल से खेतों की तरफ गया फिर वापस आ गया वहीं फील्ड यूनिट टीम को अलमारी से दो लोगों के फिंगरप्रिंट मिले हैं। पूरे घटनाक्रम में कई ऐसे सवाल हैं जिसके जवाब पुलिस खोज रही है। पुलिस के एक अधिकारी की माने तो बहू सपना के बयानों में विरोधाभास है। बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया था। बदमाशों के भागने के बाद सपना कैसे बंधन मुक्त हुई इस बारे में पुलिस अफसरों ने विस्तार में समझा।

विज्ञापन
Kanpur Double Murder: 10 lakh looted after killing an elderly couple
कानपुर में हत्या और लूट का मामला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के गले नहीं उतर रही डकैती की कहानी
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक बदमाश बड़े आराम से लूटपाट करके भाग सकते थे। ऐसे में उन्होंने सिर्फ बुजुर्ग दंपती की ही हत्या क्यों कि ? ये सवाल पुलिस अफसरों को खटक रहा है। बहू सपना के अनुसार रात करीब एक बजे उसने आवाज सुनी थी, उसके करीब बीस मिनट बाद बदमाश ऊपर आए। बदमाश बुजुर्ग दंपती को बड़े आराम से बंधक बनाकर लूटपाट कर सकते थे तो हत्या क्यों की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed