भीतरगांव में शनिवार रात पौने आठ बजे ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुई 26 लोगों की मौत के महज सात घंटे बाद ही शहर में दूसरा बड़ा हादसा हो गया। चकेरी के अहिरवां फ्लाईओवर पर देर रात तीन बजे खड़े पिकअप में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार पांच लोगों की मौत हो गई। दस लोग घायल हो गए।
{"_id":"6339caeae2bd255bab0deb11","slug":"kanpur-chakeri-accident-five-died-and-10-people-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अहिरवां हादसा: हाईवे के अंधेरे में पांचों को खींच ले गई मौत, कुछ ही देर में बिखर गईं लाशें, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहिरवां हादसा: हाईवे के अंधेरे में पांचों को खींच ले गई मौत, कुछ ही देर में बिखर गईं लाशें, देखें तस्वीरें
Mon, 03 Oct 2022 09:11 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 03 Oct 2022 09:11 AM IST
विज्ञापन
अहिरवां सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहिरवां सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, पिकअप हाईवे पर किनारे खड़ा था। ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी। घायलों ने एक बात स्पष्ट कर दी कि ट्रक की रफ्तार काफी थी और हाईवे पर अंधेरा था। स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रहीं थीं। हादसा वाकई में इतना वीभत्स था कि लाशें हाईवे पर बिखर गईं थीं।
अहिरवां सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
इकलौता था सुनील
तारा की तीन बेटियां, सपना, अलका व गुड़िया थीं। गुड़िया की मौत हो गई। सुनील उनका इकलौता बेटा था। सुनील की पत्नी रेनू, बेटी प्रांसी, सोना व बेटा प्रिंस है। सुनील की मौत के बाद अब बच्चों की पूरी जिम्मेदार रेनू के कंधों पर आ गई है। वहीं गुड़िया के परिवार में उनके पति सुशील, तीन बेटियां वर्षा, प्रीति, अंजलि व बेटे अजय, अमन व प्रथम हैं। सुनील की साली कशक पांच भाइयों में इकलौती थी। पिकअप चालक आशीष के परिवार में उसकी मां विमला देवी, पिता रामशरण, भाई अमित है। वह मूलरूप से बलरामपुर का रहने वाला है। वर्तमान में वह बाबूपुरवा में रहता था।

लड्डू गोपाल को हाथों में लेकर रोते रहे परिजन
हादसे की जानकारी होने पर जब मृतक सुनील के ससुरालीजन और परिजन कांशीराम अस्पताल पहुंचे तो शवों को देखकर उनकी आंसू नहीं थम रहे थे। एक परिजन ने लड्डू गोपाल को हाथों में ले रखा था सभी उन्हीं को देखकर रो रहे थे।
हादसे की जानकारी होने पर जब मृतक सुनील के ससुरालीजन और परिजन कांशीराम अस्पताल पहुंचे तो शवों को देखकर उनकी आंसू नहीं थम रहे थे। एक परिजन ने लड्डू गोपाल को हाथों में ले रखा था सभी उन्हीं को देखकर रो रहे थे।
विज्ञापन
अहिरवां सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम रहती है गायब
हाईवे से खराब वाहनों को हटवाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पेट्रोलिंग टीम बनाई गई है, लेकिन पेट्रोलिंग टीम गायब रहती है। जिससे हादसों में कमी नहीं आ रही है।
हाईवे से खराब वाहनों को हटवाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पेट्रोलिंग टीम बनाई गई है, लेकिन पेट्रोलिंग टीम गायब रहती है। जिससे हादसों में कमी नहीं आ रही है।