{"_id":"5b38e1e54f1c1bb0318b9a92","slug":"innocents-death-in-drunken-parents-dispute","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे की मौत और मां-बाप नशे में धुत, दोनों को देख पुलिस रह गई दंग, 'खुशबू' पउआ चढ़ाकर पहुंची कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की मौत और मां-बाप नशे में धुत, दोनों को देख पुलिस रह गई दंग, 'खुशबू' पउआ चढ़ाकर पहुंची कोतवाली
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
नशे में पुलिस अफसरों को घटना की जानकारी देती खुशबू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर महानगर में बिल्हौर क्षेत्र के ददिखा गांव में रविवार को जमीन के विवाद में नौ माह के मासूम की मौत हो गई। मौके पर पुलिस अधिकार पहुंचे तो वहां माता-पिता को नशे में धुत देखकर हतप्रभ रह गए। किसी तरह पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर, नशे में धुत माता-पिता ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया। हालांकि अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
पुलिस अफसरों को घटना की जानकारी देती महिला
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र में ददिखा गांव निवासी नीलू कटियार अपनी पत्नी खुशबू उर्फ अंजलि के संग गांव में रहता हैं। इनके तीन बच्चे अनुभव (5), आर्यन (2) और नौ माह का सोम हैं। रविवार की शाम तीन बजे खुशबू ने 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोलरूम में अपने मोबाइल से सूचना दी कि गांव के ही अंकित से उनका जमीन का विवाद चला आ रहा है। रंजिश में अंकित ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की और उनके नौ माह के मासूम बेटे सोम की पटक कर हत्या कर दी।
पुलिस पुलिस गांव में पहुंची, जहां पूरा मामला पति-पत्नी की नशेबाजी का निकला। पुलिस पूछताछ में जमीन विवाद का मामला भी आया, लेकिन आरोपी युवक और गांव के लोगों का नीलू और खुशबू से कई माह से बोलचाल और लेना देना नहीं पाया गया। ग्रामीणों ने पुलिस पूछताछ में आशंका जताई कि खुशबू शातिर किस्म की महिला है। वह किसी को फंसाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
ग्रामीणों ने बताया कि खुशबू की ममता नशेबाजी में पूरी तरह मर चुकी है। जब वह नशे में धुत हो जाती है, तो तीनों बच्चे गांव में इधर-उधर रोटी मांग-मांग कर खाते हैं, साथ ही जिस नौ माह के मासूम सोम की मौत हुई वह मां के दूध के लिए घंटों चारपाई पर बिलखता रहता था। पति-पत्नी से गांव वाले वास्ता नहीं रखते हैं। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि खुशबू छोटी-छोटी बातों पर छेड़छाड़ व बलात्कार में फंसाने की धमकी देती है।
आगे की स्लाइड में- पति के महंगी शराब, गांजा और अन्य नशीली चीजें सेवन के लिए ला चुकी है

महिला
- फोटो : अमर उजाला
ददिखा गांव में करीब नौ माह के बच्चे की मौत हुई है। पूरा मामला हत्या का है या फिर चोट का इलाज न होने से बच्चे की मौत का। यह तथ्य शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मालूम हो सकेगा। मृतक मासूम के मां-पिता काफी शराब पीते हैं। यदि जांच में दोष सिद्ध होता है तो कुछ भी हो सकता है, कानूनी कार्रवाई जरूर होगी।
ज्ञान सिंह, इंसपेक्टर बिल्हौर
नीलू का दूसरे प्रदेशों में आना जाना होता है
नीलू कटियार के घर के आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया नीलू की पत्नी खुशबू का उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के जम्मू, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, बिहार, कोलकाता, महाराष्ट्र, केरल, गोवा तक आना जाना है।
ग्रामीणों के अनुसार खुशबू के कई ट्रक चालकों-खालसी और अन्य लोगों से मेल-मिलाप हैं। खुशबू नेशनल परमिट ट्रकों पर जाती है, तो एक सप्ताह और 10-15 दिन से पहले ददिखा गांव नहीं लौटती। इस दौरान पति नीलू ही बच्चों की देखरेख करता है। खुशबू पति के लिए कई बार महंगी शराब, गांजा और अन्य नशीली चीजें सेवन के लिए ला चुकी है। नशेबाजी को लेकर तो दोनों में खूब झगड़ा होता है।
आगे की स्लाइड में- खुशबू पहले घर गई और शराब पीकर कोतवाली आई

Woman giving information to police officers
- फोटो : अमर उजाला
पउआ लाकर पिया, फिर आई कोतवाली
इंसपेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि 100 नंबर पुलिस कंट्रोल रूम पर झगड़े में मासूम की हत्याकी सूचना पर वह पुलिस बल के साथ ददिखा गांव पहुंचे थे। जब गांव पहुंचे तो मृतक सोम के मां खुशबू गांव के ही शराब दुकान से हाथों में शराब लाती दिखी। पूछताछ में गांव के ही कुछ लोगों पर गाली-गलौज कर धक्का देने से बच्चे की मौत की बात बताई। मृत मासूम के शव की प्राथमिक जांच में सिर्फ सिर के पिछले हिस्से में पांच से छह दिन पुरानी चोट दिखाई दे रही है।
खुशबू के नशे में होने के कारण पति नीलू से जानकारी मांगी गई तो वह भी घर के समीप जमीन पर नशे में चूर बेसुध पड़ा मिला। पुलिस ने नशे में धुत खुशबू को महिला सिपाहियों की मदद से जैसे-जैसे गाड़ी में बिठाने का प्रयास किया। लेकिन खुशबू पहले घर गई और शराब पीकर कोतवाली आई। वहीं बच्चे की संदिग्ध मौत के बाद नशे में चूर नीलू कोतवाली तक नहीं आया।