{"_id":"66f93d0974b514f6b4007160","slug":"ind-vs-ban-the-match-referee-inspected-the-ground-three-times-third-day-play-was-also-cancelled-2024-09-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: मैच रेफरी ने किया तीन बार निरीक्षण, फिर तीसरे दिन का खेल भी हुआ रद्द, मायूस होकर लौटे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND vs BAN: मैच रेफरी ने किया तीन बार निरीक्षण, फिर तीसरे दिन का खेल भी हुआ रद्द, मायूस होकर लौटे दर्शक
Sun, 29 Sep 2024 05:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 29 Sep 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
टेस्ट मैच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत व बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में बारिश से आउटफील्ट गीली होने के कारण तीसरे दिन का खेल भी नहीं हो सका। सुबह से तीन बार मैच रेफरी जेफ क्रो ने मैदान के अंपायरों व पिच क्यूरेटर के साथ निरीक्षण करने के बाद दोपहर को दो बजे तीसरे दिन का खेल भी रद्द कर दिया। ऐसे में अब सिर्फ दो ही दिन का खेल बाकी बचा है, इससे मैच के ड्रा होने के आसार भी अधिक हो गए हैं।
टेस्ट मैच
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले तीसरे दिन सुबह से ही मौसम साफ था, ऐसे में दर्शकों को पूरी उम्मीद थी कि मैच जरूर होगा। लेकिन, शनिवार को हुई बारिश के कारण ग्रीन पार्क की आउटफील्ट कई स्थानों पर गीली थी। ऐसे में मैच रेफरी जेफ क्रो ने सुबह दस बजे पिच और 30 यार्ड का जायजा लिया और कई स्थानों पर आउटफील्ट अधिक गीली मिली। ऐसे में मैच रेफरी में दोपहर 12 बजे फिर से निरीक्षण करने की घोषणा की। इस बीच लगातार मैदान कर्मियों की ओर से आउटफील्ट को सुखाने का काम जारी रहा।
टेस्ट मैच
- फोटो : अमर उजाला
फिर मैच रेफरी ने मैदान के अंपायरों के साथ दोपहर 12 बजे भी निरीक्षण किया। लेकिन, फिर से उन्हें आउटफील्ट कई स्थानों पर गीली मिली। इसके बाद उन्होंने दोपहर 2 बजे निरीक्षण की बात कही। इस बीच मैच की आस लगाए हुए दर्शकों का उत्साह नहीं कम हुआ और वह पूरे उत्साह के साथ मैदान पर डटे रहे। इसके बाद दोपहर 2 बजे मैच रेफरी ने मैदान के दोनों अंपायरों व पिच क्यूरेटर के साथ तीसरी पर निरीक्षण किया और मैदान फिर भी खेलने लायक नहीं होने पर तीसरे दिन का खेल रद्द करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
टेस्ट मैच
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में सुबह नौ बजे से बैठे दर्शकों में पूरी तरह से मायूसी छा गई। जबकि, 27 सितंबर को प्रारंभ हुए दूसरे टेस्ट मैच में पहले ही दिन सिर्फ दो सत्र का खेल हुआ था। जिसमें बांग्लादेश की टीम ने 35 ओवर में तीन विकेट पर 107 रन बनाए थे। जबकि उसके दो बल्लेबाज मोमिनुल हक 40 रन व मुश्तिफिकर रहीम 6 रन नाबाद लौटे थे। जबकि, पहले दिन सलामी बल्लेबाज जाकिर हुसैन 0, शादमान इस्लाम 24 और कप्तान नजमुल हसन शांतो 31 रन बनाकर आउट हुए थे।
विज्ञापन
टेस्ट मैच
- फोटो : अमर उजाला
गेंदबाजी में भारत की ओर से आकाशदीप ने 34 रन देकर दो व आर अश्विन ने 22 रन देकर एक विकेट हासिल किया है। अश्विन बंगलादेश के खिलाफ सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बनने से केवल दो कदम दूर हैं, वहीं दुनिया के शीर्ष ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी एक विकेट लेकर अपने 300 विकेट पूरे कर लेंगे।