{"_id":"66f7961273cffb43160c8da5","slug":"ind-vs-ban-green-park-ground-remained-covered-due-to-rain-and-low-light-2024-09-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: बारिश व कम रोशनी के चलते कवर रहा ग्रीन पार्क मैदान, एक घंटा रुकने के बाद टीमें वापस गई होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND vs BAN: बारिश व कम रोशनी के चलते कवर रहा ग्रीन पार्क मैदान, एक घंटा रुकने के बाद टीमें वापस गई होटल
Sat, 28 Sep 2024 11:09 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:09 AM IST
विज्ञापन
टेस्ट मैच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीन पार्क स्टेडियम में टेस्ट मैच के दूसरे दिन रात से रुक-रुक के हो रही बारिश और कम रोशनी के कारण मैदान से कवर नहीं हटाए गए। वहीं, दोनों ही टीमें सुबह सवा आठ बजे ग्रीन पार्क स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में आई और एक घंटा रुकने के बाद वापस होटल चली गईं। वहीं, दूसरी ओर मैच रेफरी जेफ क्रो ने मैदान का जायजा लिया और कहा कि दोपहर एक बजे यदि बारिश रुकती है तो ही आगे के खेल के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
टेस्ट मैच
- फोटो : अमर उजाला
जबकि बारिश के चलते पहले दिन पूरे 55 ओवर का खेल नहीं हो सका था, ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि दूसरे दिन यदि मौसम साफ होगा तो बेहतर खेल दर्शकों को देखने को मिलेगा। लेकिन, पूरी रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
टेस्ट मैच
- फोटो : अमर उजाला
टीमें लौटी होटल
ग्रीन पार्क में दोनों ही टीमें अपने तय समय सुबह साढ़े आठ बजे ही होटल से ड्रेसिंग रूप पहुंच गईं। यहां पर दोनों ही टीमों के कोचों ने मैदान की बाउंड्री पर जाकर पानी की स्थिति को देखा और ड्रेसिंग रुम में वापस लौट गए। इसके बाद एक घंटा तक टीम यहां रुकी और फिर सवा नौ बजे दोनों ही टीमों के खिलाड़ी वापस होटल लौट गए।

दूसरे दिन स्टेडियम में सुरक्षा हुई और मजबूत
पहले दिन बांग्लादेश के फैन के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद से ग्रीन पार्क स्टेडियम में शनिवार को पुलिस की ओर से सुरक्षा और अधिक बढ़ा दी गई। इसके तहत पुलिस के साथ-साथ एटीएस के 47 कमांड़ो भी पूरे स्टेडियम के चारों ओर रांउड़ लगाते हुए दिखे।
पहले दिन बांग्लादेश के फैन के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद से ग्रीन पार्क स्टेडियम में शनिवार को पुलिस की ओर से सुरक्षा और अधिक बढ़ा दी गई। इसके तहत पुलिस के साथ-साथ एटीएस के 47 कमांड़ो भी पूरे स्टेडियम के चारों ओर रांउड़ लगाते हुए दिखे।
विज्ञापन
टेस्ट मैच
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के बाद भी पहुंचे दर्शक
भले ही रात से हो रही बारिश बंद न हुई हो, इसके बाद भी क्रिकेट फैंस का उत्साह कम नहीं हुआ है। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच भी दर्शकों का स्टेडियम में आना बंद नहीं हुआ। वह अपने पंसदीदा क्रिकेटरों की एक झलक पाने के लिए यहां पर पोस्टर, बैनर, टोपियां पहनकर पहुंचे।