फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खनन का खेलः एक और बड़ी कार्रवाई, खुलेंगे उन खजानों के भी राज

Tue, 29 Jan 2019 07:33 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 29 Jan 2019 07:33 AM IST
विज्ञापन
illegal mining case hamirpur CBI
बयान देकर वापस जाते पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, पट्टाधारक अशोक सचान  - फोटो : अमर उजाला
अवैध खनन में कमाई गई बेनामी संपत्ति की तलाश में सीबीआई जुटी है। हमीरपुर जिले में सिंडीकेट संचालकों के साथ पट्टाधारकों से बयान लिए जा रहे हैं। सोमवार को पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी सहित कुछ पट्टाधारक और मुनीम सीबीआई के बुलावे पर बयान देने पहुंचे। सीबीआई ने सभी के बयानों की वीडियोग्राफी भी कराई। 
illegal mining case hamirpur CBI
अवैध खनन - फोटो : amar ujala
उच्च न्यायालय ने 16 अक्तूबर 2015 को जिले में संचालित 60 मौरंग खनन के पट्टों को निरस्त किया था। नियमों को ताक पर रखकर पट्टे दिए गए थे। अब उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई मामले की जांच कर रही है। सीबीआई आठ दिनों से मुख्यालय स्थित मौदहा बांध (निर्माण खंड) के डाक बंगले में है। यहां रहकर टीम मौरंग खनन के पट्टाधारकों और सिंडीकेट का संचालन करने वालों के बयान दर्ज कर रही है। पट्टा धारकों को नोटिस तालीम कराकर अलग-अलग तिथियों को बुलाया गया है। इसी के चलते रोजाना पट्टाधारक बयान देने आ रहे हैं।
illegal mining case hamirpur CBI
अवैध मौरंग खनन
सीबीआई सिंडीकेट संचालित करने वालों का खुलासा, उसके बाद 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चुकी है। अब टीम उनकी बेनामी संपत्ति की तलाश में है। सीबीआई यह जानने के प्रयास में है कि इन लोगों ने कहां, किन लोगों के नाम से प्रापर्टी ली है। सोमवार को जालौन के पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, कौशिल्या चौबे, अशोक सचान उनके भाई विनोद व प्रमोद सचान, रामऔतार व रमेश मिश्रा के मुनीमों से सीबीआई ने पूछताछ कर वीडियोग्राफी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
illegal mining case hamirpur CBI
अवैध खनन में प्रयोग किए जाने वाले पुल को तोड़ा गया
लखनऊ में ईडी के बुलावे पर सोमवार को खनिज विभाग के सेवानिवृत्त लिपिक रामआसरे ही पहुंचे। वहीं सपा एमएलसी रमेश मिश्रा की ओर से उनके वकील पेश हुए। खनन के इस अवैध धंधे में पिछले पांच सालों में करीब दस हजार करोड़ रुपये का वारान्यारा होने का अनुमान है। जिसका लाभ लंबी पहुंच वाले सत्ताधारियों ने उठाया है।
विज्ञापन
illegal mining case hamirpur CBI
डेमो पिक
सीबीआई इन्हीं पहलुओं को टटोलने में लगी है। जानकार बताते हैं कि जैसे ही बेनामी संपत्ति का खुलासा होगा, इन लोगों के पीछे इनकम टैक्स की टीम भी लग जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed