फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीबीआई ने खंगाले खाते-लॉकर, सपा सरकार के इस 'एक दिन के काम' पर उठे सवाल

Thu, 31 Jan 2019 08:56 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 31 Jan 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
illegal mining and akhilesh government's work
डेमो पिक
अवैध खनन से कमाई गई बेनामी संपत्ति की जांच करने के लिए बुधवार को यूपी के हमीरपुर जिला मुख्यालय स्थित तीन प्रमुख बैंकों में सीबीआई पहुंची। सीबीआई अधिकारी ने मुकदमे में नामित आरोपियों के खाते व लॉकर खंगाल कर शाखा प्रबंधकों से खातों के लेनदेन के अभिलेखों के दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। बुधवार को पट्टाधारक राकेश उर्फ पप्पू अग्रवाल, राजेंद्र द्विवेदी दोबारा पेश हुए। इसके साथ ही सपा एमएलसी रमेश मिश्रा के मुनीम बाबूनारायन कुशवाहा, उमाकांत मिश्रा व एक अन्य सीबीआई के सामने पेश हुए।  
Trending Videos
illegal mining and akhilesh government's work
अवैध मौरंग खनन
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई की चार सदस्यीय टीम पिछले 21 जनवरी से मुख्यालय के मौदहा बांध (निर्माणखंड) के निरीक्षण भवन में बने अस्थायी कैंप कार्यालय में अवैध खनन की जांच कर रही है। सीबीआई के अधिकारी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि नियमों को दरकिनार करते हुए मौरंग के पट्टे कैसे जारी किए गए हैं। साथ ही किसके संरक्षण में सिंडीकेट का नेटवर्क चला है।  
illegal mining and akhilesh government's work
अवैध खनन में प्रयोग किए जाने वाले पुल को तोड़ा गया
कैंप कार्यालय में मौरंग कारोबारियों, अधिकारियों व कर्मियों से जानकारी लेने के बाद बुधवार को सीबीआई के एक अधिकारी कैंप कार्यालय से निकल सीधे पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे। वहां करीब 20 मिनट रुकने के बाद संबंधित खनन कारोबारी आरोपियों, उनके परिजनों व फर्म के बैंक खाते व लॉकर की जानकारी लेने के साथ दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। इसके बाद सीबीआई अधिकारी एचडीएफसी बैंक गए, जहां करीब दस मिनट रुके। यहां से सीबीआई अधिकारी डीएम कार्यालय पहुंचे और स्टेनो राजेश श्रीवास्तव से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
illegal mining and akhilesh government's work
अवैध खनन - फोटो : amar ujala
करीब दस मिनट के बाद यहां से सीबीआई अधिकारी डीएम आवास पहुंचे। जहां दस मिनट रुकने के बाद सुभाष बाजार स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक पहुंचे, जहां करीब एक घंटे से अधिक रुककर खातों की जानकारी ली और लेनदेन के दस्तावेज हासिल किए। याचिकाकर्ता विजय द्विवेदी एडवोकेट ने बताया कि मौरंग कारोबारियों के खाते खंगालने के लिए सीबीआई की छानबीन जारी है। सीबीआई अभी और भी बैंकों में पहुंचकर खाते और रिकार्ड खंगाल सकती है। फिलहाल सीबीआई की जांच और कार्रवाई से मौरंग कारोबारियों में खलबली मची है। 
विज्ञापन
illegal mining and akhilesh government's work
अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला
एक ही दिन में ही अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में 13 मौरंग के पट्टे जारी किए थे। इन पट्टों में विधि सलाहकार से भी कोई राय ली गई है या नहीं इसे लेकर भी सीबीआई के अधिकारी जांच कर रहे हैं। नियमों की अनदेखी कर जारी हुए मौरंग के पट्टों के संबंध में विधि सलाहकार मनोज त्रिवेदी को दो बार कैंप ऑफिस तलब कर पूछताछ की जा चुकी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed