फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT student tried to committed suicide

फोन पर जान देने की बात कहकर फंदे पर झूल गया आईआईटीयन, इसके बाद जो हुआ 'मानों भगवान ने मां की सुन ली'

Sat, 16 Jun 2018 04:06 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 16 Jun 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
IIT student tried to committed suicide
डेमाे पिक
पढ़ाई में कमजोर होने के कारण डिप्रेशन में आया आईआईटी कानपुर का एक छात्र मां को फोन करने के बाद पंखे से फंदे पर लटक गया। रस्सी टूट गई तो वह फर्श पर गिर पड़ा। मां ने फोन कर घटना की जानकारी वार्डन को दी तो कमरे का दरवाजा तोड़कर छात्र की जान बचा ली गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच के लिए आईआईटी प्रशासन ने जांच कमेटी का गठन कर दिया है। 
विज्ञापन


बीएस मैथ तृतीय वर्ष का छात्र मूल रूप से सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है। पिछले कई दिनों से पढ़ाई में अच्छा परफॉरमेंस न कर पाने के चलते वह डिप्रेशन का शिकार हो गया था। उसे कुछ पारिवारिक परेशानी भी थी। इसके चलते वह और गंभीर हो गया। गुरुवार देर रात छात्र ने मां से फोन पर करीब आधे घंटे तक बातचीत की। मां से अपनी जान देने की बात कहकर उसने फोन काट दिया। इससे छात्र के घर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में मां ने इसकी जानकारी हॉस्टल-5 के वार्डन को फोन पर दी। वार्डन तुरंत छात्रों के साथ छात्र के कमरे पर पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था। खिड़की से छात्रों ने देखा तो वह फर्श पर गिरा हुआ था। दरवाजा तोड़कर सभी अंदर पहुंचे और छात्र को तुरंत मधुराज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। आईआईटी प्रशासन के मुताबिक छात्र ने पंखे पर रस्सी का फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। रस्सी टूटने से वह फर्श पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीन एकेडमिक प्रो. नीरज मिश्रा ने बताया कि छात्र कुछ दिनों से डिप्रेशन में था लेकिन अभी तक इसका कारण नहीं पता चल पाया है। उन्होंने बताया कि छात्र पर किसी तरह का एकेडमिक प्रेशर नहीं था। प्रो. मिश्रा ने बताया कि छात्र की हालत में सुधार है। कैंपस आने के बाद उसकी काउंसलिंग कराई जाएगी। छात्रों पर पढ़ाई का किसी तरह से दबाव नहीं डाला जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed