वृद्ध ने 70 साल की जीवन संगिनी को सोते समय इस वजह से उतारा मौत के घाट, सिहर उठा उन्नाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौरावां थानाक्षेत्र के संतबख्शखेड़ा गांव के मजरा चिलौली निवासी रामनसनेही यादव (75) ने बुधवार देर रात करीब दो बजे पत्नी रामजानकी (70) की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर रामसनेही का बड़ा बेटा रामसागर मौके पर पहुंचा। पिता के हाथ में तमंचा और चारपाई पर मां का खून से लथपथ शव देख वह सन्न रह गया। उसने लाठी से पिता के हाथ पर वार किया। इससे तमंचा छूटकर दूर जा गिरा। बेटा पिता को पकड़कर शोर मचाने लगा। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने रात में ही रामसनेही को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया।
आगे की स्लाइड में- औने पौने दाम में बेच देता था खेत
औने पौने दाम में बेच देता था खेत
गोली मारकर पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले रामसनेही यादव ने दो साल के अंदर औने पौने दामों में छह बीघा जमीन बेच डाली थी। जमीन बिक्री के रुपये न मिलने से रामजानकी से विवाद होता था। रामसनेही यादव का छोटा बेटा सुभाष माता-पिता के साथ रहता था। वह घटना के एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली गया था। बड़ा बेटा शादी के बाद पास में अलग घर बनाकर रह रहा था। पत्नी को अकेला पकर रामसनेही ने पत्नी के सीने में एक के बाद दो गोलियां दागकर मौत के घाट उतार दिया।
आगे की स्लाइड में- साथी से मांग कर लाया था तमंचा...
मौरावां पुलिस ने अक्तूबर 2017 में संतबक्सखेड़ा में एक असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। फैक्ट्री से पुलिस ने रामसनेही यादव व उसके साथी बनवारी लाल तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
साथी से मांग कर लाया था तमंचा
पुलिस की पूछताछ में रामसनेही ने बताया कि वह अपने साथी से तमंचा व दो कारतूस मांग कर लाया था। वह कई दिनों से तमंचे को घर में छिपाकर रखे था। मंगलवार को बेटे के दिल्ली जाते ही उसे घटना को अंजाम देने का मौका मिल गया। मौरावा थानाध्यक्ष मो. अशरफ ने बताया कि तमंचा व कारतूस मुहैया कराने वाले की तलाश की जा रही है।