{"_id":"5cd9aaf9bdec2207801a5fd8","slug":"hamirpur-bjp-mla-ashok-singh-chandel-sent-to-jail-in-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पढ़िए हत्यारे भाजपा विधायक की कहानी और पूरा मामला, आखिरी वक्त तक पुलिस के हाथ न लगा चंदेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए हत्यारे भाजपा विधायक की कहानी और पूरा मामला, आखिरी वक्त तक पुलिस के हाथ न लगा चंदेल
Tue, 14 May 2019 06:51 AM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 14 May 2019 06:51 AM IST
विज्ञापन
विधायक चंदेल के कोर्ट जाने से पूर्व गले लगकर रोती महिला समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामूहिक हत्याकांड में 19 अप्रैल को उच्च न्यायालय से फैसला आने के बाद 25 दिनों तक ऊहापोह की स्थिति बनी रही। सजा के करीब 14 दिन बाद आदेश की सत्यापित प्रति जिला अदालत आई। जिसके बाद कोर्ट दो के न्यायाधीश ने छह मई को सभी आठों सजायाफ्ता के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए। गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुलिस सजायाफ्ता के घरों में दबिश देती रही। मगर पुलिस को सफलता नहीं मिली। वारंट के समाप्त होने के अंतिम दिन पांच ने आत्मसमर्पण किया व तीन गिरफ्तार हुए।
जेल जाने से पूर्व जनता का अभिवादन करते सदर विधायक
- फोटो : अमर उजाला
पूरे शहर में सोमवार को पुलिस का कड़ा पहरा था। इससे लग रहा था एक भी सजायाफ्ता अदालत में हाजिर नहीं हो पाएगा, बल्कि पुलिस गिरफ्तार करेगी। मगर ऐसा नहीं हो सका और पुलिस के मंसूबों पर पानी फिर गिया। सख्त पहरा होने के बावजूद भाजपा विधायक समर्थकों के साथ अदालत में हाजिर हो गए। पुलिस सिर्फ तीन सजायाफ्ता को ही गिरफ्तार कर सकी।
विधायक का यमुना पुल पर समर्थकों के साथ इंतजार करता पुत्र अभयराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
जिला कारागार के जेलर पीके त्रिपाठी ने बताया सदर विधायक अशोक चंदेल, रघुवीर सिंह उनके पुत्र आशुतोष सिंह डब्बू, नसीम खां व भान सिंह का जिला जेल स्थित अस्पताल में तैनात चिकित्सक डा. शिवशास्त्री ने मेडिकल परीक्षण किया। बताया तीन सजायाफ्ता उत्तम सिंह, प्रदीप सिंह व साहब सिंह का जिला अस्पताल में मेडिकल कोतवाली पुलिस ने कराया है। बताया जेल आने वाले सजायाफ्ता को बैरक नंबर नौ में रखा गया है। वहीं सजायाफ्ता वारंट बनने के बाद विधायक व अन्य अभियुक्तों को बंदी वाहन से न ले जाकर पुलिस के चार पहिया वाहन से जेल ले जाया गया। विधायक के जेल जाते समय हजारों समर्थक भी उनके पीछे नारेबाजी करते चले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक के समर्थकों को रोकती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सजायाफ्ता भाजपा सदर विधायक चंदेल के सरेंडर वाले दिन सोमवार को सुबह से ही उनके आवास पर सन्नाटा पसरा रहा। आवास पर पुलिस तैनात रही। विधायक के सरेंडर होने के कारण उनके कार्यकर्ता जजी परिसर पहुंच गए। जिसकी वजह से आवास पर कोई कार्यकर्ता भी नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विधायक के समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
सामूहिक हत्याकांड के मामले में सोमवार को अदालत में विधायक के आत्मसमर्पण के समय आने वाली भीड़ की संभावना पर पुलिस प्रशासन ने 12 स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई थी। जिसमें जेल रोड, कालपी चौराहा, चौरादेवी, डीएम आवास गेट, तहसील तिराहा, कलक्ट्रेट के मेन गेट, आकिल तिराहा जैसे मार्गों पर बैरियर लगाए गए थे।