फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच लाख न मिले तो नहीं लाया बारात, इनकार से दुल्हन सदमे में

Mon, 19 Feb 2018 11:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 19 Feb 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
groom's side called off the marriage due to not getting dowry
डेमो पिक

यूपी के बांदा जिले में बारात आने के चंद घंटे पहले वर पक्ष ने दहेज की मुंह मांगी रकम न मिलने पर शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद घर में दुल्हन के लिबाज में बैठी कन्या सदमे में है। उसके पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है। 



 

groom's side called off the marriage due to not getting dowry
डेमो पिक

घटना कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां के एक व्यक्ति ने कमासिन थाने मेें दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी की शादी सतना (एमपी) के जैतवारा कस्बे में रामलाल कुशवाहा के बेटे के साथ तय हुई थी। रामलाल ने 10 लाख रुपये मांगे थे। उन्होंने पांच लाख रुपये बयाना के रूप में उसे दे दिए थे।

 

groom's side called off the marriage due to not getting dowry
डेमो पिक

पुलिस को बताया कि 19 फरवरी को बारात आनी थी, पर शादी की पूर्व संध्या पर 18 फरवरी को लड़के के पिता ने फोन पर कहा कि पांच लाख रुपये उसे बारात के दिन और दें। लड़की के पिता ने असमर्थता जताई तो लड़के के पिता ने बारात लाने से इनकार कर दिया। इस बीच लड़की के यहां शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
groom's side called off the marriage due to not getting dowry
डेमो पिक
पीड़ित के मुताबिक, वह इंतजामों और दहेज आदि में पांच लाख रुपये खर्च कर चुका है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ऐन मौके पर बारात से इनकार करने से उसकी बेटी मानसिक संतुलन खो चुकी है। कुछ अनहोनी कर सकती है। उधर, इस बारे में तिंदवारी थाने के प्रभारी इंचार्ज वीरेंद्र कुमार पांडेय ने फोन पर बताया कि घटना की जानकारी मिली है। कन्या पक्ष को थाने बुलवाया है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी। उधर, लड़की के घर वालों का कहना है कि तहरीर दी जा चुकी है। पुलिस रिपोर्ट लिखने में आनाकानी कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed