फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जग्गा कसाई के नाम से मशहूर था ये आरोपी, पत्नी की कॉल से पकड़ा गया

Mon, 19 Feb 2018 11:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 19 Feb 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
Auraiya police arrested a accused from Maharashtra with help of surveillance
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
औरैयाः 11 साल पहले पहले ट्रक लूटकर चालक की हत्या एवं क्लीनर को बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे आरोपी को सर्विलांस की मदद से औरैया पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। एसपी के निर्देश पर एएसपी ने आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। 



कोतवाली में सोमवार को आयोजित वार्ता के दौरान एएसपी आरके सक्सेना ने बताया कि 13 दिसंबर 2007 को प्रभूनाथ निवासी मनचौबा थाना बहरामपुर जिला आजमगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने जीजा अरविंद के साथ ट्रक में क्लीनर था। वह लोग ट्रक में टायर लोड करके कानपुर से आगरा जा रहे थे। कानपुर से निकलकर उन लोगों ने टोल टैक्स कटाया। इसके बाद ट्रक दिबियापुर से होकर जा रहा था। उनके ट्रक को ओवरटेक करते हुए लाल रंग के ट्रक ने रोक लिया और उसमें से चार लोग उतरे और ट्रक पर चढ़कर उनके साथ मारपीट करने लगे।


 
Auraiya police arrested a accused from Maharashtra with help of surveillance
डेमो पिक
इसके बाद ट्रक चालक अरविंद के सिर पर पाना व रॉड मारकर हत्या कर दी। इसके बाद लुटेरों ने क्लीनर प्रभूनाथ को ट्रक लीवर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और दिबियापुर क्षेत्र में ककोर बंबा के पास उन्हें फेंक दिया। ट्रक लेकर फरार हो गए। जब उसे होश आया तो उसने देखा कि उसके बगल में ट्रक चालक अरविंद मृत अवस्था में पड़े हैं। उसने पास के पेट्रोल पंप पहुंचकर वहां से पुलिस को सूचना दी। एएसपी ने बताया कि दिबियापुर थाने के निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई।


पुलिस टीम ने जांच-पड़ताल करने के बाद मो. आरिफ निवासी सेनपुर शेखपुर थाना बहेड़ी जिला बरेली की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए। पुलिस को जानकारी मिली कि आरिफ महाराष्ट्र में रह रहा है। सर्विलांस के जरिए उसकी खोजबीन शुरू की गई। सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने मो. आरिफ को अताकोणेश्वर नगर कलवा जिला ठाणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया और ट्रांजिट रिमांड पर उसे दिबियापुर लाया गया है। 

 
Auraiya police arrested a accused from Maharashtra with help of surveillance
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मुंबरा में जग्गा कसाई के नाम से मशहूर था 
चालक की हत्या कर ट्रक लूटने के बाद से फरार चल रहा आरोपी मो. आरिफ ने पुलिस से बचने के लिए अपना नाम बदल लिया और कसाई बनकर अपना नाम जग्गा रख लिया। मुंबरा में आरिफ जग्गा के नाम से मशहूर था। 


आरोपी मुंशी गिरोह का सक्रिय सदस्य है 
एएसपी ने बताया कि मो आरिफ अंतराज्यीय गिरोह मुंशी उर्फ मुंशीया निवासी बहेड़ी का सक्रिय सदस्य है। इसके खिलाफ कई थानों में अपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा पकड़े गए आरोपी के ऊपर उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा थाने में भी दो मामले दर्ज हैं। 


आरोपी को पत्नी की कॉल से पकड़ा गया 
आरोपी अपने सगे भांजे की साली को भगा ले गया था। जब पुलिस ने जांच तेज की तो पता लगा आरोपी बरेली जिले में अपने घर-जमीन को बेच चुका है। वहीं, पुलिस ने भांजे की पत्नी के फोन को सर्विलांस पर लिया तो आरोपी की पत्नी का फोन आया। जिस पर नंबर महाराष्ट्र का निकला। जब उसकी आईडी चेक हुई तो उसमें महिला के नाम सिम था और पति का नाम आरिफ था। इस पर पुलिस ने भांजे को दबोच लिया और भांजे की पत्नी ने फोन कर दिया कि पुलिस आ रही है तो वह लोग मुंबरा के घर को छोड़कर भाग गए। इसके बाद पुलिस ने मुंबरा क्षेत्र में आरिफ को ट्रेस किया गया। जिस पर वह पकड़ में आ गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed