फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमी की शादी में बरसा प्रेमिका का ऐसा कहर कि सन्न रह गए लोग

Mon, 12 Mar 2018 08:20 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 12 Mar 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend's ruckus in a lover's wedding
डेमाे पिक

गेस्टहाउस में बारात में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती दुल्हे पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए वर पक्ष के लोगों से भिडने लगी। यह घटना यूपी में कानपुर देहात के बिल्हौर कस्बे के त्रिवेणीगंज स्थित एक गेस्ट हाउस की है। 



 

Girlfriend's ruckus in a lover's wedding
डेमाे पिक
वर-वधू पक्ष के लोगों ने आपे से बाहर युवती को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। इंसपेक्टर बिल्हौर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को त्रिवेणी गंज स्थित एक गेस्टहाउस में औरैया जनपद के एक गांव निवासी एक फौजी की बारात आई थी।

 
Girlfriend's ruckus in a lover's wedding
डेमाे पिक
द्वारचार के दौरान ही इसी गांव की रहने वाली एक युवती आई और दुल्हा बने फौजी से धक्का-मुक्की करते हुए गाली-गलौज करने लगी। पूरा नजारा देखकर वधू पक्ष के लोग सन्न रह गए। वर पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज और भला-बुरा कह रही युवती को बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन आपे से बाहर युवती ने किसी की एक न सुनी और मंडल स्थल पर रखे सामान में तोड़फोड़ करने लगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Girlfriend's ruckus in a lover's wedding
डेमाे पिक
भरी बारात में करीब एक घंटा तक चले विवाद के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसंपेक्टर के मुताबिक बारात में हंगामा कर रही युवती और दुल्हा बने फौजी का पुराना विवाद चला आ रहा है। युवती ने फौजी पर प्रेम-प्रसंग की आड़ में शोषण करने का मुकदमा भी दर्ज करा रखा है, जिसकी सुनवाई न्यायालय में विचाराधीन है। युवती द्वारा बारात में हंगामा के बाद वधू पक्ष के लोगों ने फौजी को बिना दुल्हन के ही बैरंग वापस कर दिया। क्योंकि पूरा मामला कोर्ट में विचाराधीन है इसलिए किसी भी पक्ष ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed