फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमिका ने की आत्महत्या तो प्रेमी ने भी लगाया 'मौत को गले', दुपट्टा बना चर्चा का कारण

Sun, 08 Apr 2018 08:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 08 Apr 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend and boyfriend committed suicide
सरिता और पंकज की फाइल फोटो
यूपी के उन्नाव जिले में प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ी युवती ने परिजनों की नाराजगी के बाद रविवार सुबह घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। प्रेमिका के आत्महत्या करने की जानकारी होने के करीब तीन घंटे बाद प्रेमी ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रेमी-प्रेमिका के आत्महत्या करने की घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक युवती के परिजन शव को फंदे से उतार चुके थे।



 
Girlfriend and boyfriend committed suicide
सरिता की रोती-बिलखती मां - फोटो : अमर उजाला
मृतका ने जिस दुपट्टे से फंदा कसा, वह एक दीवार में लोहे के कुंडे में बंधा है। इससे लोगों में कई तरह की चर्चाएं हैं। परिजनों का कहना है कि दोनों शादी करना चाहते थे। घर आमने-सामने होने से इतने नजदीक रिश्ता करना ठीक नहीं समझा। दोनों को कई बार समझाया भी गया था। इसके बाद भी मिलना जुलना जारी रहा। अब यह कदम उठा लिया। दोनों मृतकों के परिजनों ने आत्महत्या की तहरीर दी है।

 
Girlfriend and boyfriend committed suicide
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुरवा कोतवाली के सुम्भारी खुर्द गांव निवासी सरिता (18) पुत्री महादेव रैदास का पड़ोस में ही रहने वाले सजातीय पंकज (22) पुत्र बुज्जा रैदास से करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। मामला पड़ोस का होने से दोनों के परिवार वाले शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। इसको लेकर दोनों परिवाराें में तनाव था। सरिता तीन दिन से प्रेमी पंकज से घर से भागने की बात कह रही थी। पंकज इसके लिए तैयार नहीं था। इसको लेकर दोनों में फोन पर कहासुनी भी हुई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Girlfriend and boyfriend committed suicide
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी से शादी न होने से नाराज सरिता ने रविवार सुबह करीब सात बजे घर के अंदर कमरे में दीवार में लगे कुंडे में दुपट्टा बांधकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन खेतों की ओर गए थे। कुछ देर बाद मृतका की मां पार्वती घर पहुंचीं तो बेटी का शव लटकता देख बिलखने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए।  कोतवाल डीपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती तफ्तीश के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 
विज्ञापन
Girlfriend and boyfriend committed suicide
पंकज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस इस घटना की जांच कर ही रही थी कि करीब दस बजे प्रेमी पंकज के भी आत्महत्या करने की खबर मिली। इस पर पुलिस के पसीने छूट गए। पंकज सुबह नौ बजे घर से मंगतखेड़ा जाने के लिए निकला था। उसने मंगतखेड़ा बाजार में नायलॉन की रस्सी खरीदी। करीब एक घंटे बाद गांव के बाहर नहर किनारे बबूल के पेड़ से फांसी लगा ली। मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने पंकज का शव देखकर ग्रामीणों को जानकारी दी। पुलिस ने तफ्तीश करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने आत्महत्या की तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। युवती की मौत को लेकर कुछ लोग कई तरह के संदेह जता रहे हैं। घटना आत्महत्या की ही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की भी गहनता से पड़ताल की जाएगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed