फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अावारा पशुअाें से परेशान थे 10 गांव के किसान, गोशाला बनाकर दी राहत 

Fri, 12 Jan 2018 03:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 12 Jan 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
Gaushala created  for villages relief
डेमो पिक
जिले में करीब हर गांव का किसान अावारा पशुअाें की समस्या से परेशान है। निवादा गांव सहित आसपास के 10 गांवों के किसान इन दिनों राहत की सांस ले रहे है। गांव निवासी दुष्यंत सिंह उर्फ रज्जन ने अपने मंदिर की जमीन पर एक गोशाला बनाकर इन अावारा पशुअाें का संवर्धन कर लिया है। 


 
Gaushala created  for villages relief
डेमो पिक
दुष्यंत सिंह कहते हैं कि उन्होंने तीन साल पहले गोशाला तैयार कराई थी। इसमें जर्सी नस्ल की दुधारू 150 गायें हैं। इधर, अन्ना मवेशी किसानों की नाक में दम किए हैं। समस्या को लेकर उन्होंने गोशाला बनाकर सेवा ग्रामीणों की मदद कर रहे है।

 
Gaushala created  for villages relief
डेमो पिक
अक्तूबर से करीब 10 गांवों के अावारा जानवरों को गोशाला में रखे हैं। इनके ठंड से बचाने के लिए लट्ठे गाड़कर तिरपाल लगवाया है। चरही बनवाई हैं। भूसे का इंतजाम भी कराते है। प्रतिदिन 30 क्विंटल भूसा खिला रहे हैं। क्षेत्र में भूसा न मिलने पर धान का पुआल व ज्वार की कटिया लादकर खिला रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gaushala created  for villages relief
डेमो पिक
​मुस्करा के उपरहका व बंडवा से ज्वार की कर्वी मंगाई है। वहीं, बांदा से धान का पुआल मंगाया है। बताया कि राजस्थान के भरतपुर से कटिया मशीन मंगाई है, जिसे ट्रैक्टर से चलाकर भूसा तैयार इन अावारा पशुअाें का पेट भर रहे हैं। अावारा पशुअाें की देखरेख में उनके छोटे भाई बलवंत सिंह के साथ 14 लोग रहते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed