फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपहरण फिल्म देख रची खौफनाक साजिश, अगवा कर की हत्या, जंगल में मिला कंकाल और सिर

Sat, 15 Feb 2020 08:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 15 Feb 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
four friends brutally murdered his friend
रोते बिलखते परजिन एवं मृत छात्र - फोटो : अमर उजाला

अपहरण फिल्म देखकर फिरौती के लिए चार छात्रों ने सहपाठी का पहले अपहरण किया फिर बेरहमी से हत्या कर दी। सिर को धड़ से अलग कर जंगल में गाड़ दिया। घटना के छठवें दिन छात्र के पिता को फोन कर आठ लाख की फिरौती मांगी गई तब पुलिस हरकत में आई। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने इंटर के चार छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने अपह्त छात्र अभिषेक का कंकाल, जूते और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया।

four friends brutally murdered his friend
छात्र का कंकाल मिलने के बाद मच गया कोहराम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार पकड़े गए छात्रों ने दावा किया है कि अपहरण की साजिश में अभिषेक भी था। फिरौती की रकम पांचों में बंटनी थी, लेकिन अभिषेक सारी रकम हड़पना चाहता था इसलिए उसकी हत्या कर दी। तिर्वा कस्बे के अन्नपूर्णानगर निवासी गोपाल राजपूत ठठिया रोड पर लोगों का इलाज करते हैं। इनका 16 वर्षीय बेटा अभिषेक कस्बे के महेंद्र नीलम जनता इंटर कालेज में इंटर का छात्र था। चार फरवरी को उसके साथ पढ़ने वाले मोहल्ले के दो दोस्त प्रवेश पत्र लेने को कालेज ले गए थे।

 
four friends brutally murdered his friend
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

तभी से वह घर नहीं लौटा था। पांच फरवरी को कोतवाली में गोपाल ने बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। 10 फरवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे गोपाल के फोन पर कॉल आई। कॉलर ने अपहरण करने की सूचना देकर आठ लाख की फिरौती मांगी। इसकी जानकारी गोपाल ने तिर्वा कोतवाल टीपी वर्मा को दी। 12 फरवरी को सर्विलांस टीम प्रभारी शैलेंद्र सिंह मोबाइल नंबर के आधार पर फोन करने वाले व्यक्ति तक पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
four friends brutally murdered his friend
इसी गढ्डे से मिला छात्र का कंकाल - फोटो : अमर उजाला
फोन करने वाला अभिषेक का ही सहपाठी था। फिरौती में आठ लाख रुपये के लालच में चार सहपाठियों ने उसका अपहरण किया था। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। आरोपियों ने बताया कि चार फरवरी की सुबह करीब 10 बजे अपहरण कर दोपहर करीब 12 बजे अभिषेक की हत्या कर दी थी। लाश को गुरसहायगंज कोतवाली के तेरारब्बू के जंगल में गड्ढा खोदकर दबा दिया था।

 
विज्ञापन
four friends brutally murdered his friend
रोते बिलखते परजिन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गड्ढे से अभिषेक का कंकाल, जूते और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। शव को कुत्तों ने नोच डाला था। सिर कुछ दूरी पर पड़ा मिला। पुलिस कप्तान अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इस सनसनीखेज मामले में आरोपी छात्रों के अलावा किसी पेशेवर के शामिल होने की आशंका है। सभी छात्रों से अलग-अलग पूछताछ हो रही है। उनकी निशान देही पर एक तमंचा भी बरामद किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed