{"_id":"5e06fc338ebc3e87be2cf1b2","slug":"fog-increases-pollution-kanpur-city-s-aqi-500","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कोहरे ने बढ़ाया प्रदूषण, चार जगह एक्यूआई 500 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कोहरे ने बढ़ाया प्रदूषण, चार जगह एक्यूआई 500 पहुंचा
Sat, 28 Dec 2019 01:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
कोहरे ने बढ़ाया प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ते कोहरे और धुंध ने कानपुर में प्रदूषण की मात्रा भी बढ़ा दी है। शुक्रवार को स्मार्ट सिटी के मीटरों में चार स्थानों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 500 रिकार्ड किया गया। भैरोघाट क्षेत्र का एक्यूआई तो पिछले करीब 20 दिन से इस स्तर पर चल रहा है लेकिन जरीब चौकी, रावतपुर तिराहा और ग्रीनपार्क के आसपास पहली बार एक्यूआई 500 पहुंचा है।
कोहरे ने बढ़ाया प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
इसका मतलब इन क्षेत्रोें में कोहरा और धुंध भी ज्यादा है। इसी वजह से प्रदूषिण कण ऊपर नहीं जा पा रहे और एक्यूआई बढ़ रहा है। स्मार्ट सिटी के मानीटर के अनुसार तीन जगह 400 से ऊपर और दो जगह 300 से ऊपर एक्यूआई रिकार्ड किया गया।
कोहरे ने बढ़ाया प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नेहरू नगर स्थित मानीटर में शाम सात बजे एक्यूआई की मात्रा 352 रही। मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान ने बताया कि जहां कोहरा अधिक होता है, वहां पर प्रदूषित कणों की संख्या नमी की वजह से एकत्र होकर परत के रूप में जमा हो जाती है। यही वजह है कि कोहरा जब आंख में लगता है तो जलन महसूस होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे ने बढ़ाया प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
50 में 11 मानीटर ही बताते रहे रीडिंग
स्मार्ट सिटी के तहत शहर में 50 स्थानों पर लगाए गए प्रदूषण मानीटर शुक्रवार को सिर्फ 11 स्थानों पर ही ऑनलाइन रहे। बाकी 39 स्थानों के प्रदूषण मानीटर से कोई रीडिंग नहीं मिली। इस संबंध में स्मार्ट सिटी कोआर्डिनेटर पूजा त्रिपाठी ने बताया कि बिजली की दिक्कत या फिर नेटवर्किंग की वजह से ऐसी स्थिति कभी-कभी हो जाती है। जल्द ही यह ठीक हो जाएगा।
स्मार्ट सिटी के तहत शहर में 50 स्थानों पर लगाए गए प्रदूषण मानीटर शुक्रवार को सिर्फ 11 स्थानों पर ही ऑनलाइन रहे। बाकी 39 स्थानों के प्रदूषण मानीटर से कोई रीडिंग नहीं मिली। इस संबंध में स्मार्ट सिटी कोआर्डिनेटर पूजा त्रिपाठी ने बताया कि बिजली की दिक्कत या फिर नेटवर्किंग की वजह से ऐसी स्थिति कभी-कभी हो जाती है। जल्द ही यह ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
कोहरे ने बढ़ाया प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
कुछ स्थानों पर एक्यूआई
गोल चौराहा- 414
मेघदूत तिराहा- 409
मरियमपुर- 407
गुरुदेव क्रासिंग- 317
अफीम कोठी- 303
गोल चौराहा- 414
मेघदूत तिराहा- 409
मरियमपुर- 407
गुरुदेव क्रासिंग- 317
अफीम कोठी- 303