फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर: कोहरे ने बढ़ाया प्रदूषण, चार जगह एक्यूआई 500 पहुंचा

Sat, 28 Dec 2019 01:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 28 Dec 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
fog increases pollution, Kanpur city's AQI 500
कोहरे ने बढ़ाया प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
बढ़ते कोहरे और धुंध ने कानपुर में प्रदूषण की मात्रा भी बढ़ा दी है। शुक्रवार को स्मार्ट सिटी के मीटरों में चार स्थानों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 500 रिकार्ड किया गया। भैरोघाट क्षेत्र का एक्यूआई तो पिछले करीब 20 दिन से इस स्तर पर चल रहा है लेकिन जरीब चौकी, रावतपुर तिराहा और ग्रीनपार्क के आसपास पहली बार एक्यूआई 500 पहुंचा है।
fog increases pollution, Kanpur city's AQI 500
कोहरे ने बढ़ाया प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
इसका मतलब इन क्षेत्रोें में कोहरा और धुंध भी ज्यादा है। इसी वजह से प्रदूषिण कण ऊपर नहीं जा पा रहे और एक्यूआई बढ़ रहा है। स्मार्ट सिटी के मानीटर के अनुसार तीन जगह 400 से ऊपर और दो जगह 300 से ऊपर एक्यूआई रिकार्ड किया गया।
fog increases pollution, Kanpur city's AQI 500
कोहरे ने बढ़ाया प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नेहरू नगर स्थित मानीटर में शाम सात बजे एक्यूआई की मात्रा 352 रही। मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान ने बताया कि जहां कोहरा अधिक होता है, वहां पर प्रदूषित कणों की संख्या नमी की वजह से एकत्र होकर परत के रूप में जमा हो जाती है। यही वजह है कि कोहरा जब आंख में लगता है तो जलन महसूस होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
fog increases pollution, Kanpur city's AQI 500
कोहरे ने बढ़ाया प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
50 में 11 मानीटर ही बताते रहे रीडिंग
स्मार्ट सिटी के तहत शहर में 50 स्थानों पर लगाए गए प्रदूषण मानीटर शुक्रवार को सिर्फ 11 स्थानों पर ही ऑनलाइन रहे। बाकी 39 स्थानों के प्रदूषण मानीटर से कोई रीडिंग नहीं मिली। इस संबंध में स्मार्ट सिटी कोआर्डिनेटर पूजा त्रिपाठी ने बताया कि बिजली की दिक्कत या फिर नेटवर्किंग की वजह से ऐसी स्थिति कभी-कभी हो जाती है। जल्द ही यह ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
fog increases pollution, Kanpur city's AQI 500
कोहरे ने बढ़ाया प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
कुछ स्थानों पर एक्यूआई
गोल चौराहा- 414
मेघदूत तिराहा- 409
मरियमपुर- 407
गुरुदेव क्रासिंग- 317
अफीम कोठी- 303
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed