केरल में आई बाढ़ का असर थोक और फुटकर किराना कारोबार पर भी दिखने लगा है। बीते 15 दिन से केरल से आने वाले किराना आइटम (मसालों) की आवक थम गई है। मसालों के थोक व्यापारियों और सब्जी मसाला बनाने वाली कंपनियों को कच्चे माल की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। आधा दर्जन किराना आइटम के दाम 10 से 50 रुपये किलो तक बढ़ गए हैं।
केरल की बाढ़ से यहां यूपी में बढ़ेगी महंगाई, जानिए क्या है इसकी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर शहर में रोजाना 30 से 40 ट्रक किराना आइटम केरल से आता है। बीते 15 दिन से केरल से छोटी इलायची, काली मिर्च, दाल चीनी, सोंठ की आवक थम सी गई है। माल की आवक कम होने से एजेंटों के इन मसालों की कीमत बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा असर छोटी इलायची पर पड़ा है। थोक बाजार में इसमें 40 से 60 रुपये किलो की तेजी आई है। इसी तरह सोंठ में 20 से 30 रुपये किलो की बढ़ोतरी हुई है। काली मिर्च चार सौ रुपये किलो तक पहुंच गई है। यह अभी तक 350 से 370 रुपये किलो थी। सोंठ दो सौ रुपये किलो में बिक रही है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- सर्दियों में बढ़ेगी मांग, होगी किल्लत ...
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- कीमतों में 25 फीसदी तक इजाफा संभव ....