फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 रहस्मय स्थानों पर जाने से आज भी डरते हैं लोग

Sat, 10 Mar 2018 12:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 10 Mar 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
five most haunted place
रहस्मय स्थान

हमारे देश में भूत-प्रेत, डायन, चुड़ैल, आत्मा, खजाना जैसी चर्चाओं के बाजार हमेशा गर्म ही रहते हैं। चर्चाएं कितनी सच्ची होती हैं और कितनी झूठी इसे साबित कर पाना बड़ा ही मुश्किल है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐतिसाहिक कानपुर शहर के ऐसे ही 5 अनसुलझे रहस्य और जगहों के बारे में जिन्हें जानकर लोग आज भी डर जाते हैं। 

मेट्रो सिटी बनने को ओर तेजी कदम बढ़ा रहा कानपुर महानगर कई रहस्यों को समेटे हुए है। कानपुर की ऐसी ही एक हॉरर जगह है ...बंगला नंबर 128

1. अनवरगंज का बंगला नंबर 128

five most haunted place
कानपुर के रहस्य

अनवरगंज के प्राइमरी स्कूल का बंगला नंबर 128 कमरा जहां जाने से बच्चे डरते हैं। तीन साल के अंदर स्कूल के बच्चों की संख्या इतनी कम हो गई कि टीचरों का ट्रांसफर करना पड़ा। नौबत तो ये है कि यहां अब दिन में उंगलियों में गिनने वाली संख्या में बच्चे आते हैं रात होते ही यहां सन्नाटा पसर जाता है। स्कूल की टीचर रजनी गुप्ता का कहना है कि कुछ साल पहले स्कूल के एक कर्मचारी की पत्नी ने क्लास रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसे बाद स्कूल के कुछ बच्चे बीमार पढ़ गए। साथ ही स्कूल के अंदर ही एक छात्र की मौत भी हो गई थी। फिर ऐसी अफवाह फैली की महिला की आत्मा स्कूल के कमरे में रहती है और इसी के चलते अभिवावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया। पियून रमेश ने कहना है कि कुछ बच्चों ने किसी औरत को कुर्सी पर बैठे हुए भी देखा है।

2. गंगा बैराज में डायन

five most haunted place
कानपुर के रहस्य

 

कानपुर के नवागंज में बने गंगा बैराज में एक डायन का वीडियो बनाने का दावा सोशल मीडिया पर किया गया है। सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने इस वीडियो को देखा और शेयर भी किया है। वीडियो बनाने वाले ने लिखा है कि गंगा बैराज में रात 2 बजते ही आत्माओं का जमावड़ा लग जाता है। वहां रात में कोई भी जाता है तो डर के ही वापस लौटता है। आसपास रहने वालों ने भी ये अनुभव किया है कि कोई अदृश्य शक्ति उन्हें परेशान करती है। 

गंगा नदी बांध के पास वास्तविक डायन ..29 जनवरी कानपुर

https://www.youtube.com/watch?v=8rspF-vKDtg

विज्ञापन
विज्ञापन

3. सिविल लाइंस ग्रेव यार्ड

five most haunted place
डेमो पिक
कानपुर के पौश इलाके सिविल लाइंस में बने ग्रेव यार्ड को आत्माओं का बसेरा कहा गया है। लोगों का तो यहां तक कहना है कि रात में यहां से गुजरने वाले हर शख्स को भूत दिखता है। इसी वजह से यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। सिविल लाइंस में रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने एक अंग्रेज की आत्मा को देर रात 2 बजे सड़क पर घूमते हुए देखा है। अंग्रेज सफेद रंग की पोशाक पहने हुए रहता है टोकने पर वह गायब हो जाता है। 
 
विज्ञापन

4. खेरेश्वरधाम मन्दिर में अश्वत्थामा की आत्मा

five most haunted place
खेरेश्वर धाम

खेरेश्वरधाम मन्दिर कानपुर से 40 किलोमीटर दूर शिवराजपुर में गंगा नदी से लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थित है। महाभारत काल से सम्बन्धित इस मन्दिर के शिवलिंग पर केवल गंगा जल ही चढ़ता है। मान्यता है कि मन्दिर को गुरु द्रोणाचार्य जी द्वारा बनवाया गया था और यहीं उनके पुत्र अश्वत्थामा का जन्म भी हुआ था। कहते हैं कि मन्दिर में रोजाना रात्रि में 12 से 1 बजे के बीच द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा पूजा करने के लिए आते हैं। मन्दिर के पुजारी गोस्वामी के अनुसार रात्रि में मन्दिर बंद होने के बाद जब सुबह 4 बजे मन्दिर के पट खुलते हैं तो यहां स्थित मुख्य शिवलिंग पर जो सफेद फूल रखे जाते हैं, उनमें से एक फूल का रंग बदल कर लाल हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed