{"_id":"5d56e8598ebc3e89991f7398","slug":"fisherman-was-catching-fish-in-the-river-police-saved-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नदी में मछुआरा पकड़ रहा था मछली अचानक हुआ कुछ ऐसा कि रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचानी पड़ी उसकी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में मछुआरा पकड़ रहा था मछली अचानक हुआ कुछ ऐसा कि रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचानी पड़ी उसकी जान
Fri, 16 Aug 2019 11:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरे की बचाई गई जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा के थाना महोबकंठ के ग्राम काशीपुरा में धसान नदी में मछली पकड़ने गया शिकारी नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण वह नदी के बीच में बने टापू में फंस गया। परेशान शिकारी ने यूपी 100 डायल कर पुलिस की मदद ली।
विज्ञापन
नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरे की बचाई गई जान
- फोटो : अमर उजाला
यूपी 100 पीआरवी के साथ महोबकंठ थानाध्यक्ष प्रतिमा सिंह भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर टापू में फंसे शिकारी की जान बचाई। जनपद झांसी के थाना मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम लखेस्वर निवासी नीरज रैक्वार (28) पुत्र कूरे रैक्वार गुरुवार की शाम को धसान नदी में मछलियां पकड़ने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरे की बचाई गई जान
- फोटो : अमर उजाला
शिकारी नदी में बने एक टापू में पहुंच गया और मछलियां पकड़ने लगा। मछलियां पकड़ते समय रात हो जाने के कारण वह टापू में ही सो गया। शुक्रवार को जागने पर उसने देखा की टापू के चारों तरफ नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी भर गया। वह बुरी तरह घबरा गया।
नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरे की बचाई गई जान
- फोटो : अमर उजाला
बाद में उसने मदद के लिए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची महोबकंठ पुलिस और यूपी 100 के पीआरवी जवानों ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर टापू में फंसे शिकारी को बाहर निकाला। शिकारी के पानी बीच में फंस जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।