फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पढ़िए, एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल की जुबानी..''गंगा'' को लेकर कही ये बातें

Sat, 13 Oct 2018 12:08 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 13 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
First Indian woman to climb Everest said Ganga getting dirty due to superstition
बछेंद्री पाल - फोटो : अमर उजाला

भारत में लोग दोहरा मापदंड अपनाते हैं। एक ओर गंगा नदी को मां बोल कर पूजा करते हैं, दूसरी ओर इसमें गंदगी करते हैं। हालांकि अब लोग जागरूक होने लगे हैं। ये बातें एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल ने यूपी के फर्रुखाबाद जिले में अमर उजाला से कहीं। 



उन्होंने कहा कि भारत में अंधविश्वास से गंगा गंदी हो रही है। पूजा पाठ के किसी भी सामान को गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि वह इस बार एक महीने के राफ्टिंग के टूर पर गंगा को साफ करने व लोगों को जागरूक करने निकली हैं। उनका अभियान हरिद्वार से शुरू हुआ था। वह पटना तक गंगा की सफाई करेंगी व लोगों को गंगा को साफ रखने के लिए जागरूक करेंगी। इस अभियान में उनका फोकस स्कूली बच्चों पर अधिक रहेगा।

First Indian woman to climb Everest said Ganga getting dirty due to superstition
बछेंद्री पाल

बच्चों पर ही मुख्य फोकस क्यों के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह आज के बच्चे कल का भविष्य हैं, यदि उन्हें जागरूक कर लिया तो उनका परिवार जागरूक हो जाएगा। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि अब ज्यादा उम्र वालों को नहीं सुधारा जा सकता। जब उनसे अब तक गंगा में सबसे ज्यादा गंदगी कहां मिलने की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि उनके 1994 के अभियान के दौरान उन्हें कानपुर व बनारस में गंगा सबसे ज्यादा गंदी मिली थी। इसका कारण है कि दोनों ही शहरों में कारखाने अधिक हैं। 

First Indian woman to climb Everest said Ganga getting dirty due to superstition
बछेंद्री पाल - फोटो : अमर उजाला

बछेंद्री पाल ने बताया कि गंगा की सफाई को लेकर अब लोग जागरूक हो रहे हैं। 1994 में लोगों में इतनी जागरूकता नहीं थी। उन्होंने बताया कि उस समय उन्होंने हरिद्वार से कोलकाता तक गंगा सफाई अभियान चलाया था। पूरा सफर राफ्टिंग से ही किया गया था। 2100 किलोमीटर की इस यात्रा में कई जगह लोगों ने उनसे पूछा था कि यह सफाई करने के आपको कितने रुपये मिलते हैं। लेकिन इस बार इस तरह की घटनाएं नहीं हो रहीं हैं। क्योंकि अब लोग गंगा सफाई को लेकर कुछ जागरूक हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
First Indian woman to climb Everest said Ganga getting dirty due to superstition
बछेंद्री पाल

बछेंद्री पाल ने बताया कि फर्रुखाबाद में रुकना पहले उनके अभियान में शामिल नहीं था। लेकिन उनकी पुरानी दोस्त आराधना सिंह के कहने पर वह फर्रुखाबाद आ गईं। उन्होंने बताया कि उनके प्लान में बड़े शहर हरिद्वार, बिजनौर, कानपुर आदि ही शामिल थे। बताया कि पिछली बार वह जब गंगा सफाई अभियान पर निकली थीं तब पैडल बोट से राफ्टिंग की थी। वह बहुत अद्भुत था। इस बार मोटर बोट ने इस सफर को कुछ आसान बनाया है। इस दौरान आराधना सिंह के पति ज्ञानेंद्र सिंह छोटे भी उपस्थित रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed