फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरात आने वाली थी, पिता गया था बाजार, बेटी करती रही इंतजार

Fri, 15 Feb 2019 10:39 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 15 Feb 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
father not attend daughter's marriage in up
डेमो
यूपी के हमीरपुर जिले में बेटी के तिलक (लगुन समारोह) का सामान लेने गया पिता दो दिनों से लापता है। उसकी पत्नी ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को लापता व्यक्ति की बेटी की बरात आनी है। ऐसे में पिता के गायब होने से बेटी का हाल बेहाल है साथ ही परिवार के लोगों को किसी अनहोनी का डर सता रहा है।
father not attend daughter's marriage in up
डेमो
फरसौलियाना निवासी टीकाराम उर्फ टिक्कू कुशवाहा के पास 6 बीघा जमीन है। उसकी पांच बेटियां और दो बेटे हैं। सबसे बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।
father not attend daughter's marriage in up
डेमो
दूसरी बेटी जशोदा की शादी महोबा के बिलवई निवासी अरुण पुत्र ग्यासी प्रसाद के साथ तय हुई है। 13 फरवरी को फलदान और 14 फरवरी को विवाह समारोह तय हुआ। लापता टीकाराम की पत्नी सुनीता ने बताया बुधवार को पति खरीदारी करने की बात कहकर बाजार गए थे। वह शाम तक घर नहीं लौटे, इतना ही नहीं उनका फोन भी नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
father not attend daughter's marriage in up
डेमो
टीकाराम के गायब होने से शादी वाले घर में हड़कंप मचा है। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पत्नी सुनीता ने पति की गुमशुदगी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
father not attend daughter's marriage in up
डेमो
कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया मामले की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक लापता टीकाराम उर्फ टिक्कू कुशवाहा का कोई सुराग नहीं लगा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed