कानपुर में किसानों ने बिधनू के नगवा गांव स्थित प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में 50 से ज्यादा आवारा मवेशियों को बंद कर गेट में ताला डाल दिया। चौकी प्रभारी ने मवेशियों को बाहर निकालने के लिए गेट का ताला खोल दिया तो नाराज किसानों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस को लाठी-डंडे लेकर दौड़ा लिया और पथराव किया। चौकी प्रभारी की बाइक तोड़ डाली। एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह छह थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे किसानों को खदेड़ा। गांव में फोर्स तैनात है।
आवारा जानवरों से परेशान किसानों ने पुलिस को दौड़ाकर पीटा, पथराव के बाद की तोडफोड़ और आगजनी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 05 Jan 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन