{"_id":"5f1959780a70b26f0e683e2b","slug":"everyone-will-be-bleed-i-will-live-whole-life-in-prison-but-i-will-not-return-home-until-i-kill-everyone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक-एक का खून बहेगा... हम ता-उम्र जेल काट लेंगे...लेकिन जब तक मार नहीं लूंगा, घर नहीं लौटूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक-एक का खून बहेगा... हम ता-उम्र जेल काट लेंगे...लेकिन जब तक मार नहीं लूंगा, घर नहीं लौटूंगा
Fri, 24 Jul 2020 07:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 24 Jul 2020 07:51 AM IST
विज्ञापन
vikas dubey news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास दुबे को जब पता लगा कि पुलिस उसके खिलाफ मुकदमा लिख रही है तो उसके सिर पर खून सवार हो गया था। उसी समय विकास ने कसम खाई थी कि अगर पुलिस आई तो वो किसी को जिंदा नहीं जाने देगा। एक एक पुलिसकर्मी को मारने की साजिश उसने पहले ही रच डाली थी।
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
मेरे खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखा जा रहा है... कसम से बता रहे हैं इस बार इतना बड़ा कांड करूंगा.... पता चल जाएगा कि किसी से पाला पड़ा था। पूरी जीप मरेगी...एक-एक का खून बहेगा... हम ता-उम्र जेल काट लेंगे...। ये (डीएसपी देवेंद्र मिश्र) विकास दुबे का शिकार होगा...।
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
विकास दुबे का धमकी भरा ये ऑडियो मंगलवार को वायरल हो गया। यह बातचीत विकास और चौबेपुर थाने में तैनात सिपाही राजीव चौधरी के बीच दो जुलाई की रात की है। तब विकास को पता चल चुका था कि उसके खिलाफ थाने में केस दर्ज हो रहा है। रात 12:11 बजे उसने सिपाही को फोन किया और गालीगलौज करते हुए धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
जब तक मार नहीं लूंगा, घर नहीं लौटूंगा
फोन पर विकास ने सिपाही से कहा कि जब तक मार नहीं लूंगा घर नहीं लौटूंगा, बता दो जाकर। तो सिपाही कहता है कि पहले मुझे बात करने दो। तब विकास कहता है कि बात कर लो वरना रायता अब फैलने वाला है। कोई नहीं बचेगा।
फोन पर विकास ने सिपाही से कहा कि जब तक मार नहीं लूंगा घर नहीं लौटूंगा, बता दो जाकर। तो सिपाही कहता है कि पहले मुझे बात करने दो। तब विकास कहता है कि बात कर लो वरना रायता अब फैलने वाला है। कोई नहीं बचेगा।
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
जी हुजूरी में लगा रहा सिपाही
जब फोन पर विकास सिपाही राजीव चौधरी को धमका रहा था तब वह जी हुजूरी में लगा था। जी के अलावा वो शब्द नहीं बोल पा रहा था। साफ है कि किस तरह पुलिस वाले उसकी दहशत में रहते थे। ये सिपाही पहले ही निलंबित किया जा चुका है। इसके खिलाफ जांच जारी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस बातचीत के बाद राजीव ने एसओ विनय तिवारी को जानकारी दी थी लेकिन वो चुप्पी साधे रहा था।