फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौकरानी ने सबसे पहले बाथरूम में देखी इंजीनियर बहू की लाश, चिल्लाकर भागी तब अस्पताल ले गए ससुराल वाले

Mon, 28 Dec 2020 08:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 28 Dec 2020 08:57 AM IST
विज्ञापन
Engineer daughter-in-law's body was first seen in bathroom by a maid
कानपुर में इंजीनियर बहू की हत्या: मृतका आरजू - फोटो : amar ujala
कानपुर के केशव नगर नौबस्ता में साॅफ्टवेयर इंजीनियर बहू आरजू गुप्ता की ससुराल में हत्या पोस्टमार्टम से 24 घंटे से भी पहले (लगभग शुक्रवार सुबह) ही हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। आरजू के ससुरालवाले केशव नगर स्थित माही वाटिका अपार्टमेंट में रहते हैं। अपार्टमेंट के लोगों का कहना है कि घटना के वक्त आरजू के सभी ससुरालवाले (सास, ससुर, ननद) घर में मौजूद थे।


 
Engineer daughter-in-law's body was first seen in bathroom by a maid
पति के साथ आरजू गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
नौकरानी घर में काम करने आई हुई थी। नौकरानी जब कमरे में सफाई करने पहुंची तो बाथरूम का दरवाजा धक्का देते ही खुल गया। आरजू बाथरूम में बेहोश पड़ी हुई थी। नौकरानी केआवाज देने पर भी आरजू के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। इस पर नौकरानी ने शोर मचाते हुए सबको आवाज लगाई। इसके बाद परिजन अपार्टमेंट के लोगों की मदद से उसे पहले मधुलोक हास्पिटल फिर कॉर्डियोलॉजी फिर रीजेंसी अस्पताल ले गए।
 
Engineer daughter-in-law's body was first seen in bathroom by a maid
आरजू गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जहां डॉक्टरों ने आरजू को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद ससुरालवाले शव को घर ले गए। आरजू के मायकेवालों को सुबह करीब 11 बजे सूचना दी गई कि आरजू बाथरूम में गिरकर घायल हो गई है। शुक्रवार शाम मायकेवाले शहडोल से आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस आई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Engineer daughter-in-law's body was first seen in bathroom by a maid
नौबस्ता गहोई भवन में आरजू गुप्ता के दुखी परिजन - फोटो : अमर उजाला
रिवार की बेटी की उसी खानदान में हुई थी शादी 
आरजू के पिता का कहना है कि उनके परिवार की एक बिटिया की शादी 15 साल पहले इसी खानदान में हुई थी जो बहुत खुशहाल जिंदगी जी रही है। यही देखकर उन्होंने भी अपनी बेटी की शादी इसी खानदान में की थी। उन्हें क्या पता था कि जिस बेटी को हंसीखुशी विदा कर रहे हैं, उसका शव अपनी आंखों के सामने देखेंगे।

 
विज्ञापन
Engineer daughter-in-law's body was first seen in bathroom by a maid
इंजीनियर आरजू गुप्ता (मृतका) - फोटो : amar ujala
व्हाट्सअप ग्रुप में शेयर कीं थीं फोटो 
आरजू ने अपने परिवार का एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाया था जिसमें वह अक्सर फोटो शेयर करती थी। शादी के बाद इंगेजमेंट की फोटो भी उसमें शेयर की थी जिसमें पूरा परिवार खुशहाल लग रहा था। ऐसे में उन्हेें यह विश्वास ही नहीं हो रहा है कि उनकी बेटी की हत्या भी हो सकती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed