फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः कानपुर पहुंची अटल अस्थि कलश यात्रा, इन जगहों पर हुई पुष्पवर्षा

Fri, 24 Aug 2018 05:15 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 24 Aug 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
Atal asthi Kalash yatra reached in kanpur
कानपुर में अटल अस्थि कलश यात्रा
दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार कानपुर पहुंची। यहां से यह यात्रा बिठूर के लिए रवाना हुई। करीब 34.7 किमी लंबी यह यात्रा कहीं नहीं रुकी। अस्थि कलश यात्रा पर रास्तेभर पुष्प वर्षा होती रही।


यात्रा के आगे दोपहिया वाहन पर भाजपा युवा मोर्चा के दो कार्यकर्ता ‘अटल सैनिक’ के रूप में पायलटिंग करते रहे। बिठूर के पत्थरघाट पर 11 आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चर के साथ गंगाजल में अस्थि विसर्जन किया गया। 

 

Atal asthi Kalash yatra reached in kanpur
कानपुर में अटल अस्थि कलश यात्रा

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा, भाजपा के संगठन मंत्री देवेश कोरी अस्थि कलश यात्रा लेकर जाजमऊ पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी, सतीश महाना, अर्चना पांडेय और सुरेश खन्ना भी रही। यात्रा धीमी गति से चली। इससे सभी लोगों को अटल जी के अस्थि कलश को नमन और पुष्पांजलि का मौका भी मिला। 

यहां रहेगा डायवर्जन
जाजमऊ गंगापुल : लखनऊ से उन्नाव होकर कानपुर जाने वाले वाहन बदरका मोड़ (अचलगंज) से कानपुर की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन बदरका मोड़ से गंगा बैराज होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
लालबंगला मार्केट: रामादेवी व जाजमऊ से आने वाले वाहन लालबंगला की तरफ नहीं जा सकेंगे। जाजमऊ की ओर से आने वाले वाहन रामादेवी होकर गंतव्य को जाएंगे। रामादेवी से जाजमऊ की ओर जाने वाले वाहन जेेके प्रथम से होकर गंतव्य को जाएंगे।

Atal asthi Kalash yatra reached in kanpur
कानपुर में अटल अस्थि कलश यात्रा
राकेट तिराहा : रेलबाजार से राकेट तिराहा की तरफ कोई वाहन नहीं जा सकेगा। ये वाहन शिव नारायण टंडन सेतु पर न जाकर छावनी हॉस्पिटल तिराहा होकर गंतव्य को जा सकेंगे। फूलबाग की तरफ से नरौना होकर राकेट तिराहा की ओर जाने वाले वाहन पनचक्की चौराहे से आगे नहीं जा सकेगा। ये वाहन पनचककी चौराहे से जयपुरिया क्रॉसिंग से होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।
नरौना चौराहा : राकेट तिराहा से नरौना होकर फूलबाग की ओर जाने वाले वाहन राकेट तिराहा से आगे नहीं जा सकेंगे। ये वाहन खपरा मोहाल होकर गंतव्य को जाएंगे।
बड़ा चौराहा : फूलबाग से मेघदूत होकर बड़े चौराहे की तरफ जाने वाले वाहन मेघदूत तिराहे से आगे नहीं जा सकेंगे। ये वाहन मेघदूत तिराहे से दाहिनी तरफ से होकर वीआईपी रोड से जा सकेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Atal asthi Kalash yatra reached in kanpur
कानपुर में अटल अस्थि कलश यात्रा
कर्नलगंज से बजरिया : कर्नलगंज से बजरिया होकर मोतीझील की ओर जाने वाले वाहन बजरिया ढाल से आगे नहीं जा सकेंगे। ये वाहन बजरिया ढाल से बाएं मुड़कर रामबाग से ब्रह्मनगर होकर गंतव्य को जा सकेंगे। मोतीझील से बजरिया होकर कर्नलगंज की तरफ जाने वाले वाहन बेनाझाबर तिराहे से आगे नहीं जा सकेंगे। ये वाहन बेनाझाबर तिराहे से मुड़कर परशुराम वाटिका से छह बंगलिया होकर जाएंगे।
गोल चौराहा से रावतपुर : कोकाकोला चौराहे से गोल चौराहा होकर रावतपुर जाने वाले वाहन कोकाकोला चौराहे से आगे नहीं जा सकेंगे। ये वाहन कोकाकोला से मोतीझील व नजीराबाद थाने के सामने से होकर गंतव्य को जाएंगे। यात्रा के वक्त गोल चौराहे पर जरूरत के मुताबिक वाहनों को कुछ समय के लिए रोक दिया जाएगा।
कंपनी बाग चौराहा : वीआईपी रोड से रानीघाट होकर कंपनी बाग की तरफ जाने वाले वाहन रानीघाट चौराहे से आगे नहीं जा सकेंगे। ये वाहन रानीघाट चौराहे से मुड़कर राजीव पेट्रोल पंप होकर गंतव्य को जा सकेंगे। इसी तरह रावतपुर से कंपनी बाग की तरफ जाने वाले वाहन रावतपुर तिराहे से कंपनी बाग की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन रावतपुर तिराहे से जा सकेंगे।
कर्बला चौराहा : कर्बला चौराहे से विष्णुपुरी चौराहे की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। ये वाहन कर्बला चौराहे से मैनावती मार्ग होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed