{"_id":"5c580656bdec224bd41e23e5","slug":"eating-vegetables-is-good-for-health-but-know-the-bad-things","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिमागी बीमारी से चाहते हैं बचना तो सब्जी खाने से पहले करें ये काम, नहीं तो हो सकता है जान को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिमागी बीमारी से चाहते हैं बचना तो सब्जी खाने से पहले करें ये काम, नहीं तो हो सकता है जान को खतरा
Mon, 04 Feb 2019 03:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 04 Feb 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जियां खाना आपके शरीर के लिए फायदेमंद तो होता ही है पर आप की जरा सी नादनी उसे जानलेवा बना देती है। पानी और मिट्टी में गंदगी और मल के कारण बढ़ रहे संक्रमण से मिर्गी की तरह मस्तिष्क की बीमारी सिस्टीसरकोसिस का खतरा रहता है। जानिए ऐसा क्यो हैं।
डेमो
यूपी-यूके न्यूरोकॉन-2019 के अंतिम दिन एम्स दिल्ली की न्यूरो साइंसेस सेंटर की प्रभारी डॉ. मंजरी त्रिपाठी ने बताया कि इस समय पानी की शुद्धता का भी भरोसा नहीं है। सब्जी वाले ने सब्जी कहां धोई है, यह भी पता नहीं।
डेमो
जरूरी है कि सब्जी पकाने से पहले इसे कुछ देर पानी में भिगोएं और इसमें एक बूंद पोटेशियम परमेगनेट डालें। इसके बाद 10 मिनट तक नल की तेज धार में धोकर ढंग से पकाकर खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
डॉ. मंजरी त्रिपाठी ने बताया कि कच्ची सब्जी के साथ रोगाणु शरीर में जाता है और उसके अंडे मस्तिष्क में जमते हैं, जिससे मिर्गी जैसे झटके आते हैं। घर के बाहर की सलाद और कच्ची सब्जियों के सेवन से परहेज करें। सब्जी ढंग से न धोने से खतरा बढ़ता है।
विज्ञापन
डेमो
फास्ट फूड में इस्तेमाल होने वाली कच्ची सब्जियों से भी दिक्कत होती है। स्वच्छता अभियान से सिस्टीसरकोसिस के मरीजों की संख्या घटी है। सब्जियां ना धोना आपके दिमाग और शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।