कानपुर जीटी रोड स्थित सेवायोजन कार्यालय में 30 अक्तूबर को रोजगार मेला लगने जा रहा है। इसमें केवल इंटरमीडिएट पास युवा ही शामिल हो सकते हैं। इन युवाओं को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद श्रीराम पिस्टन एंड रिंग लिमिटेड कंपनी तीन साल का मैकेनिकल इंजीनियरिंग का निशुल्क डिप्लोमा कराएगी और अपने यहां नौकरी भी देगी। पढ़ाई के दौरान स्कॉलरशिप भी मिलेगी। इच्छुक युवा 29 अक्तूबर तक विभाग में बायोडाटा जमा कर सकते हैं।
इंटरमीडिएट पास युवाओं के लिए शानदार मौका, निशुल्क इंजीनियरिंग डिप्लोमा के साथ नौकरी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन