{"_id":"5da9fcf38ebc3e01506f007e","slug":"dhvani-bhanushali-live-concert-evening-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिलबर गर्ल ध्वनि ने 'बेख्याली में भी तेरा ख्याल आए' गाया तो गुलाबी ठंड में हर दिल धड़क उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिलबर गर्ल ध्वनि ने 'बेख्याली में भी तेरा ख्याल आए' गाया तो गुलाबी ठंड में हर दिल धड़क उठा
Fri, 18 Oct 2019 11:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
ध्वनि की धुनों पर झूमें कनपुरिए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगमगाती एलईडी लाइटों से सजे स्टेज और हाई साउंड स्पीकर पर जब गुनगुनाते हुए बॉलीवुड गायिका ध्वनि भानुशाली स्टेज पर पहुंचीं तो दर्शकों से खचाखच भरा लॉन तालियों और ध्वनि, ध्वनि की आवाज से गूंज उठा। दर्शकों का उत्साह देख ध्वनि ने पूछा, कैसे हो कानपुर, अच्छा लगा आपके बीच आकर, परफार्म करने का मौका पाकर और भी अच्छा लगा।
सेल्फी लेती ध्वनि
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद ध्वनि ने बेख्याली में भी तेरा ख्याल आए... गीत से कंसर्ट की शुरुआत की तो दर्शकों ने तालियों और सीटियों से उनकी हौसलाअफजाई की। अमर उजाला और अशोक मसाले की ओर से मोतीझील स्थित लाजपत भवन के लॉन में आयोजित लाइव कंसर्ट में हर उम्र के दर्शक उत्साह और उमंग से लबरेज नजर आए।
ध्वनि ने कनपुरियों को जमकर झुमाया
- फोटो : अमर उजाला
यूट्यूब पर एक अरब व्यूज बटोरने वाली बॉलीवुड की सबसे कम उम्र की गायिका ध्वनि की एक झलक पाने को दर्शक बेताब नजर आए। ध्वनि के स्टेज पर आने से पहले शहर की उभरती गायिका सलोनी मिश्रा ने बॉलीवुड गीतों पर दर्शकों को झुमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ध्वनि की धुनों पर झूमें कनपुरिए
- फोटो : अमर उजाला
ध्वनि ने इक सौदा रात का इक कुड़ी चांद की, मुझसे दूर कहीं न जा मैं तेरी दीवानी रे, इसमें तेरा घाटा मेरा कुछ नई जाता, तेरी गलियां, माशाअल्लाह, घुंघरू टूट गए, सैंया साइको, दिल चीज तुझे दे दी, डिस्को दीवाने, बचना ऐ हसीनों, लैला मैं लैला जैसे गीतों पर देररात तक दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
ध्वनि की धुनों पर झूमें कनपुरिए
- फोटो : अमर उजाला
दिलबर गर्ल के नाम से मशहूर ध्वनि ने होश न खबर है, ये कैसा असर है, तुमसे मिलने के बाद दिलबर... गीत पर भी दर्शकों की तालियां बटोरी। कार्यक्रम का संचालन एंकर शिवम शुक्ला और गायिका सलोनी मिश्रा ने किया।