फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धनतेरस 2018: इस पेड़ की जड़ बदल देगी आपकी किस्मत, जमकर होगी पैसे की बारिश

Sat, 03 Nov 2018 08:53 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 03 Nov 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2018 and diwali pujan
धनतेरस
धनतेरस पांच नवंबर को है। इस दिन अमृतसिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और सोम प्रदोष भी पड़ रहे हैं। सूर्योदय से लेकर रात 8:33 बजे तक हस्त नक्षत्र है। यह चंद्रमा का नक्षत्र होता है। इस अवधि में सोना-चांदी, गणेश-लक्ष्मी समेत परिवार की जरूरत का सामान खरीदना शुभ रहेगा। सोमवार रात 11:45 बजे से भद्रा लग जाएगी। इस समयावधि के बाद कोई भी वस्तु नहीं खरीदी जाएगी। मान्यता है कि धनतेरस के दिन ही भगवान धनवंतरि के अमृत कलश से 14 रत्न निकले थे। 


 
Dhanteras 2018 and diwali pujan
डेमो पिक
कानपुर के ज्योतिषी केए दुबे पद्मेश ने बताया कि धनतेरस में दीपदान शाम को 05:14 बजे से 7:50 बजे तक शुभ रहेगा। प्रवेशद्वार पर अनाज की ढेरी लगाकर और दक्षिण दिशा में तिल के तेल दीपक जलाना शुभ रहेगा। 

 
Dhanteras 2018 and diwali pujan
डेमो पिक
रोग दूर करती है धनवंतरि की पूजा  
आचार्य सत्येंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि भगवान धनवंतरि की पूजासोमवार रात 8:33 बजे से होगी। भगवान धनवंतरि को हर, बहेड़ा, केसर, आंवला व हल्दी अर्पित करने से रोग और व्याधि दूर होते हैं। यदि चित्र न हो तो स्वास्तिक बनाकर इन पांचों वस्तुओं को अर्पित करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2018 and diwali pujan
डेमो पिक
दीपोत्सव पर एक नजर
पांच नवंबर-  धनतेरस
छह नवंबर- नरक चौदस
सात नवंबर- दिवाली
आठ नवंबर- गोवर्धन पूजा
नौ नवंबर- भाईदूज 

 
विज्ञापन
Dhanteras 2018 and diwali pujan
डेमो पिक
-धनतेरस के दिन हल्दी और चावल पीसकर उसके घोल से घर के मुख्य दरवाजे पर ओम बनाने से घर में लक्ष्मी का आगमन बना रहता है।
-नरक चतुर्दशी यानी छोटी दीपावली को सुबह अगर हाथी मिल जाए तो उसे गन्ना या मीठा जरूर खिलाएं। इससे अनिष्ठों, जटिल मुसीबतों से मुक्ति मिलती है
-नरक चतुर्दशी की शाम को घर में पश्चिम दिशा में खुले स्थान में या घर के पश्चिम में 14 दीपक पूर्वजों के नाम से जलाएं। इससे पितृ दोषों का नाश होता है तथा पितरों के आशीर्वाद से धन और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed