फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उप मुख्यमंत्री के निशाने पर 'राहुल गांधी का जनेऊ', पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पर भी कसे तंज

Thu, 22 Nov 2018 07:04 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 22 Nov 2018 07:04 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM Dinesh Sharma targets rahul gandhi and prime minister of pakistan
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
यूपी में कानपुर देहात के शिवली में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर भी तंज कसे। शिवली के बैरी गांव में रामजानकी डिग्री कॉलेज में विधायक जन सहयोग केंद्र का बुधवार को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने लोकार्पण किया। उनहोंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए योजनाएं गिनाईं। उन्होंने प्रदेश में शिक्षा का स्तर सुधरने और नकल विहीन परीक्षा कराने की तैयारियां पूरी होने की बात कही। 
Deputy CM Dinesh Sharma targets rahul gandhi and prime minister of pakistan
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नेता हिंदूवादी हो गए हैं और जगह-जगह अपना जनेऊ दिखाते घूम रहे हैं। आज तक उनको भइया दूज, दीपावली, होली मनाते नहीं देखा गया। कहा कि अब आतंकियों को सीधे ऊपर का रास्ता दिखाया जा रहा है।

Deputy CM Dinesh Sharma targets rahul gandhi and prime minister of pakistan
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नकलविहीन बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते शिक्षा माफियाओं को पलायन करना पड़ा है। शिक्षा का स्तर सुधरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deputy CM Dinesh Sharma targets rahul gandhi and prime minister of pakistan
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के हित में कई काम किए। गरीबों को आवास, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन व स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Deputy CM Dinesh Sharma targets rahul gandhi and prime minister of pakistan
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने जनधन योजना और नोटबंदी के कदम की भी तारीफ की। कार्यक्रम संयोजक विधायक प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर प्रकाश डाला। कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय, कल्यानपुर की विधायक नीलिमा कटियार, बिल्हौर के विधायक भगवती सागर, सिकंदरा के विधायक अजीत पाल और जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed