फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहरीली शराब कांडः डिप्टी सीएम ने कहा- सभी जिलों में नकली शराब के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा

Mon, 21 May 2018 07:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 21 May 2018 07:28 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM Dinesh Sharma said on savhendi poisonous liquor case
उर्सला में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में सचेंडी के दूल गांव में सरकारी देशी शराब ठेके की जहरीली शराब पीने से बीमार पड़े एक ग्रामीण की हैलट में मौत हो गई। इस ठेके की जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।




 
Deputy CM Dinesh Sharma said on savhendi poisonous liquor case
उर्सला में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को जहरीली शराब पीकर पांच लोगों की मौत हुई थी। वहीं, दो भाइयों समेत तीन और लोगों को उर्सला में भर्ती कराया गया। इन तीनों को भी आंखों से दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने ठेके और पीड़ितों से जुटाए सैंपल जांच के लिए फोरेंसिक लैब लखनऊ भेज दिए हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि शराब में कौन से घातक रसायनिक तत्व थे। 
 

 
Deputy CM Dinesh Sharma said on savhendi poisonous liquor case
उर्सला में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने उर्सला पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों का हाल पूछा। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि जहरीली शराब पीकर जान गंवाने वालों के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता दे दी गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deputy CM Dinesh Sharma said on savhendi poisonous liquor case
उर्सला में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम ने कहा कि पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो गई है, चार अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में नकली शराब के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed