{"_id":"5c691fe1bdec22736436b22b","slug":"daughter-of-martyr-pradeep-in-pulwama-terror-attack-says","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलवामा अटैक: शहीद पिता को मुखाग्नि देने के बाद बेटी ने जो बोला वो 'हर दिल को तीर सा चुभा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा अटैक: शहीद पिता को मुखाग्नि देने के बाद बेटी ने जो बोला वो 'हर दिल को तीर सा चुभा'
Sun, 17 Feb 2019 11:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
डेमो
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए कन्नौज जिले के प्रदीप यादव की बेटी ने जो कहा है वो शायद एक सैनिक की बेटी ही कह सकती है। शहीद पिता को मुखाग्नि देने के बाद शहीद प्रदीप यादव की 11 साल की बेटी सुप्रिया बेहोश हो गई। जब उसे होश आया और उसने जो कहा उसे सुनकर वहां खड़े अफसर अचंभित रह गए। उसके हर एक शब्द से शौर्य झलक रहा था।
Trending Videos
डेमो
पिता की शहादत से गमगीन बड़ी बेटी सुप्रिया ने सेना में जाने की इच्छा जताई है। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सुप्रिया से बात की तो उसने दो टूक कहा कि उसकी इच्छा है कि वह पिता की तरह सेना में भर्ती होकर देश सेवा करे।
डेमो
दस साल की सुप्रिया की यह बात सुनकर अफसर अचंभित रह गए। दोनों अफसरों ने सुप्रिया के जज्बे को सराहा। सुप्रिया कानपुर शहर के एक प्रईवेट स्कूल में कक्षा 5 की छात्रा है। दो दिन बाद उसकी परीक्षाएं शुरु होने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
इसलिए शहीद प्रदीप की पत्नी नीरज दोनों बेटियों को लेकर कानपुर आ गईं। सुप्रिया के इस जज्बे को जिसने भी सुना उसके हाथ खुद ब खुद उसे सलामी देने के लिए तैयार हो गए। उधर, शहीद के पिता अमर सिंह ने कहा कि सरकार को राजनीति बंद कर आतंकवाद से पूरी ताकत के साथ लड़ना चाहिए।
विज्ञापन
डेमो
शहीद प्रदीप के पिता ने मांग की कि सरकार को जल्द से जल्द आतंकी घटनाओं को रोककर आतंकियों का सफाया करना चाहिए। भाई कुलदीप ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, यही सरकार से मांग है। सीमा पर शहीद होने वाले जवानों के परिवारों पर क्या बीतती है, यह कोई उन्हीं से पूछे।