फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन कुतरकर फेंक रहा है करोड़ों के ये पुराने नोट?

Thu, 12 Jan 2017 08:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 12 Jan 2017 08:30 AM IST
विज्ञापन
damaged pieces of notes found in Kanpur
नोटों के टुकड़े कानपुर में पाये जा रहे - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के पनकी और उन्नाव जिले में कटे-फटे नोटों के बोरियां भरे टुकड़े मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। हर कोई जानना चाहता है आखिर कौन पुराने नोटों को काटकर कूड़ेदान में फेंक रहा है और ये नोट कहां से आ रहे हैं? फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

 

पुलिस बोली रंगीन कागज के टुकड़े

damaged pieces of notes found in Kanpur
नोटों के टुकड़े - फोटो : अमर उजाला
पनकी स्थित गंगागंज रोड पर प्लास्टिक बोरी में भरे नोटों की कतरन मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर यूपी 100 की पुलिस पहुंची, लेकिन कतरन को हाथ लगाए बगैर लौट आई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि फिलहाल कतरन नोटों की नहीं है, रंगीन कागज के टुकड़े लग रहे हैं।

बच्चों को मिली थी प्लास्टिक की बोरी

damaged pieces of notes found in Kanpur
नोटों के टुकड़े - फोटो : अमर उजाला
पनकी रोड किनारे बुधवार दोपहर झोपड़ पट्टी में रहने वाले बच्चों को प्लास्टिक की बोरी में कागज की भरी हुई मिली। इस पर बच्चों ने गुलाबी रंग की कतरन से खेलना शुरू कर दिया। शाम होने तक कतरन जब 500 मीटर तक फैल गई, तब लोगों को नोटों की कतरन के होने का पता चला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कतरन से स्पष्ट है कि एक एक हजार के नोट ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन से की गई कटिंग

damaged pieces of notes found in Kanpur
नोटों के टुकड़े - फोटो : अमर उजाला
महीन कतरन से साफ है कि नोटों को किसी मशीन से काटा गया है। मशीन किसी फैक्ट्री अथवा रूई कारखाने की भी हो सकती है। पुलिस भले ही कागज को गुलाबी बता रही हो, यदि वे नोट ही है तो कम से कम एक करोड़ रुपये की रकम हो सकती है। पुलिस यदि गंभीरता से जांच करे तो पता चल सकता है कि बोरी को कब और किस गाड़ी से फेंका गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed