{"_id":"5ac0a7184f1c1bcb618b4c15","slug":"pregnant-women-poisoned-in-laws-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाे दर्द से चीखती रही चिल्लाती रही पर दरिंदाें ने उसकी एक ना सुनी अाैर कर दिया एेसा हाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाे दर्द से चीखती रही चिल्लाती रही पर दरिंदाें ने उसकी एक ना सुनी अाैर कर दिया एेसा हाल
Sun, 01 Apr 2018 03:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 01 Apr 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वाे दर्द से चीख रही थी। चिल्ला रही थी। बार बार बाेल रही थी मुझे छाेड़ दाे मुझे जाने दाे पर उन दरिंदाें ने उसकी एक ना सुनी अाैर गर्भवती बहू काे दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर पिला दिया। काेख में पल रहा उसके जिगर का टुकड़ा इस दुनिया में अाने से पहले ही खामाेश हाे गया।
2 of 4
डेमाे पिक
मामला बांदा के राठ का है। जहां दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने एक विवाहिता को जहर खिला दिया। इससे उसका गर्भपात हो गया। कस्बे के जलालपुर पठानपुरा मोहल्ला निवासी अनीता ने बताया कि उसकी शादी तीन जून 2015 को पनवाड़ी थाने के भरवारा गांव निवासी देवेंद्र पुत्र गोपाल से हुई थी। उसके पिता ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था।
3 of 4
डेमाे पिक
शादी के बाद से उसका पति देवेंद्र, देवर धर्मेंद्र सास रामप्यारी और ससुर गोपाल उसे तीन लाख रुपये, सोने की चेन और एक कार को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे जान से मारने की धमकी देते थे। गुरुवार को ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की और जहर खिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डेमाे पिक
इससे उसके पेट में पल रहा दो माह का गर्भ गिर गया। हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को पुलिस ने पति, देवर, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना चल रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।