फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिवार काे नहीं थी माेहब्बत मंजूर ताे दाेनाें ने एक साथ लगाया माैत काे गले

Sun, 01 Apr 2018 02:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 01 Apr 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
love couple hanged in up
डेमाे पिक
यूपी के कन्नाैज जिले में एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने अाया है। यहां जब दाे इश्क करने वालाें काे उनके परिवाराें ने जुदा करने के काेशिश की ताे उन्हाेंने जिंदगी काे साथ जीने से माैत काे गले लगाना बेहतर समझा। जानिए क्या है पूरा मामला।






 
love couple hanged in up
डेमाे पिक
इंदरगढ़ थाने के ग्राम रिहुआ निवासी धर्मपाल का बेटा दीपू (20) अपने छोटे भाई के साथ हरियाणा के पानीपत में कंबल फैक्ट्री में काम करता था। उसके गांव के ही मुन्नालाल के बेटे भी पानीपत में कंबल फैक्ट्री में काम करते थे। मुन्ना लाल की बेटी क्रांति (18) भी भाइयों के साथ रहती थी। क्रांति (18) व उसकी छोटी बहन की शादी 16 अप्रैल को होनी थी। शादी की तैयारी के लिए पूरा परिवार 10 मार्च को गांव लौटा।

 
love couple hanged in up
मृतक दीपू एवं क्रांती
इस बीच दीपू भी गांव लौट आया। शुक्रवार रात दीपू और क्रांति अचानक घर से लापता हो गए। खोजबीन के दौरान शनिवार सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में बबूल के पेड़ से दोनों के शव लटकते मिले। दोनों ने एक ही रस्सी से फांसी लगाई थी। एसपी किरीट राठौड़ ने भी मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। पूछताछ में दोनों के परिजनों ने प्रेम प्रसंग की जानकारी होने से इनकार कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
love couple hanged in up
प्रेमी युगल ने माैत काे लगाया गले
थानाध्यक्ष अरिमर्दन सिंह ने बताया प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर ही मुन्ना लाल ने दोनों बेटियों की शादी एक साथ तय कर दी थी। इसी वजह से प्रेमी युगल ने जान दे दी। दोनों परिवार बहेलिया बिरादरी के हैं। परिजनों ने आत्महत्या की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed