{"_id":"5ad9d15a4f1c1b66098b59e9","slug":"physical-abuse-by-making-porn-videos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी करने वाले दोस्त की पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो, फिर करता रहा यौन शोषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश में नौकरी करने वाले दोस्त की पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो, फिर करता रहा यौन शोषण
Fri, 20 Apr 2018 05:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 20 Apr 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पड़ोसी युवक शादीशुदा महिला का यौन शोषण करता रहा। जब पानी नाक के ऊपर जाने लगा तो पीड़ित महिला थाने में शिकायत करने पहुंची। महिला का पति विदेश में नौकरी करता है। मामला यूपी के उन्नाव जिले का है।
2 of 4
डेमो पिक
उन्नाव अचलगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक अप्रवासी भारतीय की पत्नी का कई सालों से शारीरिक शोषण कर रहा था। इतना ही नहीं दबाव बनाने के लिए उसने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। महिला ने युवक के घर आने का विरोध किया तो उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला को इसकी जानकारी होने पर उसने युवक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने देर रात युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
3 of 4
डेमो पिक
एक गांव निवासी महिला का कहना है कि उसका पति विदेश में रहकर नौकरी करता है। इसका फायदा उठाकर गांव के ही सुनील यादव ने उसका शारीरिक शोषण किया और अश्लील वीडियो बना लिया। तब से वही वीडियो दिखाकर वह लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था। महिला ने जब इसका विरोध किया तो तो सुनील ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। महिला का कहना था कि सुनील ने उसके पति से दोस्ती का नाटक रचकर घर में आना-जाना शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डेमो पिक
आरोपी की तलाश में पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। गुरुवार रात पुलिस ने आरोपी को अचलगंज-पुरवा मार्ग पर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक भगवान बक्श सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।