फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्लीः पंखे से लटकती मिली पति की लाश लेकिन पत्नी पर लगा हत्या का आरोप क्योंकि...

Fri, 20 Apr 2018 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Apr 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
insurance company manager commits suicide in house but relatives alleges wife for murder
vasant kunj suicide - फोटो : अमर उजाला

वसंत कुंज में इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर ने बुधवार दोपहर को फांसी लगा ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है क्योंकि...

insurance company manager commits suicide in house but relatives alleges wife for murder
vasant kunj suicide - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल में भिजवा दिया है। मेडिकल बोर्ड शुक्रवार को पोस्टमार्टम करेगा। वसंत कुंज (साउथ) थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण-पश्चिम जिला डीसीपी मिलिंद डुंबेरे ने बताया कि क्षितिज मल्होत्रा (33) पत्नी विपाशा के साथ डी-8/8149 वसंत कुंज में रहता था। क्षितिज एलियांज इंश्योरेस कंपनी में मैनेजर था।

insurance company manager commits suicide in house but relatives alleges wife for murder
इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

क्षितिज का परिवार सरस्वती विहार, पीतमपुरा में रहता है। क्षितिज की पंचकूला निवासी विपाशा से फरवरी, 2016 में शादी हुई थी। कहासुनी होने पर अप्रैल, 2016 से दोनों वसंत कुंज में रहने लग गए थे। पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
insurance company manager commits suicide in house but relatives alleges wife for murder
murder - फोटो : अमर उजाला

दोनों में बुधवार को भी झगड़ा हुआ था। क्षितिज के घर में पूजा थी। वह विपाशा के साथ पीतमपुरा जाना चाहता था, मगर पूजा अपने घर पंचकूला जाना चाहती थी। इस बात पर दोनों में बुधवार दोपहर को काफी झगड़ा हुआ था। विपाशा पंचकूला जाने के लिए घर से निकल गई थी, लेकिन वह करनाल बाईपास से वापस लौट आई थी। जब उसने दूसरी चाबी से घर का दरवाजा खोला, तो क्षितिज ने फांसी लगा रखी थी।

विज्ञापन
insurance company manager commits suicide in house but relatives alleges wife for murder
DELHI POLICE - फोटो : self

पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव उतारा
विपाशा जब घर में घुसी तो क्षितिज ने पंखे से फांसी लगा रखी थी। वह चिल्लाई तो पड़ोसी एकत्रित हो गए। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही विपाशा ने शव को नीचे उतार लिया था। पीसीआर वैन क्षितिज को स्पाइनल इंजरी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षितिज के परिजनों का आरोप है कि पति-पत्नी दोनों में आए दिन झगड़ा होता था। विपाशा ने क्षितिज की हत्या की है। डीसीपी मिलिंद डुंबेरे ने बताया कि अभी तक पत्नी विपिशा से पूछताछ नहीं की गई है। विपिशा कनॉट प्लेस स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed