ग्वालियर पुलिस के हाथों पकड़े गए उरई (कदौरा) निवासी सेक्स रैकेट संचालक ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। ग्वालियर पुलिस की मानें तो जब कभी संचालक लड़कियों के साथ पकड़ा भी जाता तो वह पुलिस को उन्हें अपनी साली बताकर झांसा देता था और साफ बच निकलता था। इसके अलावा जालौन जनपद के कुछ सफेदपोश भी संचालक के संपर्क में थे, जिनके लिए वह काम करता था। ज्यादातर लड़कियां कानपुर और झांसी से आती थी।
कॉलगर्ल्स को सालियां बताकर पुलिस को देता था झांसा, अब किया एक और बड़ा चौंकाने वाला खुलासा
मंगलवार को ग्वालियर पुलिस ने उरई जालौन जिले में कदौरा के बबीना में दबिश देकर सेक्स रैकेट संचालक अंकित दुबे को पकड़ा था। उसके मोबाइल नंबर कुछ दिन पूर्व पकड़े गए रैकेट में लड़कियों के पास से पाए गए थे। इसके बाद से ही इलाके में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्वालियर में हुई पूछताछ के दौरान अंकित ने बताया कि दो माह पूर्व कदौरा पुलिस ने उसे गाड़ी में कुछ लड़कियों के साथ पकड़ा भी था, तब उसने सिपाहियों को बताया था कि वे उसकी सालियां हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-सफेदपोश अंकित के ग्राहक थे...
इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। ग्वालियर पुलिस सूत्रों की मानें तो जनपद जालौन के कुछ सफेदपोश भी अंकित के ग्राहक थे और अक्सर उनकी प्राइवेट गाड़ियां बबीना से लड़कियां ले जाती थीं। रैकेट में शामिल लड़कियां कानपुर और झांसी से बुकिंग पर मंगाई जाती थीं।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-चार से 15 हजार रुपये रेट...