प्यार में पागल इंसान क्या नहीं कर सकता इसे बताना और समझाना बड़ा ही मुश्किल है। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में शिवलोचन नाम के एक शख्स का कंकाल उसके ही घर से जमीन खोदकर निकाला गया। शिवलोचन की पत्नी सात महीने से फरार है।
'प्यार, शादी और धोखा' की रहस्मय कहानीः पति-पत्नी और वो फिर घर के अंदर जमीन से निकला कंकाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है। मृतक शिवलोचन की पत्नी माया का गांव के टुल्लू नामक व्यक्ति से प्रेम चलता था। जिसे लेकर कई बार दोनों पक्ष में मारपीट भी हुई थी। माया व टुल्लू ने ही मिलकर उसका गला दबाकर हत्या की और फिर जमीन में गाड़ दिया। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से दोनों बच्चों मांसू व हिमांशू को लेकर फरार हो गए हैं। मृतक के गले में रस्सी बंधी मिली है। इनके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- दस साल पहले शादी करके लाया था माया को...
मृतक की मां ने बताया कि शिवलोचन विश्वकर्मा पुत्र स्व. चुन्ना लगभग दस साल पूर्व छत्तीसगढ़ के ग्राम देवरी पंधी विलासपुर से मायादेवी से शादी कर उसे लाया था। दोनों के दो बच्चे भी थे। शिवलोचन प्राइवेट वाहन चालक था। जिससे वह कभी कभार ही घर आता था उसकी पत्नी माया अक्सर सास से लड़ती थी जिसके चलते सास गांव के बाहर ढाबा में रहने लगी थी। आठ माह पूर्व अचानक शिवलोचन गायब हो गया। जब शिवलोचन के बारे में पत्नी से पूछते तो कहती की बाहर कमाने गये है करीब चार दिन बाद पत्नी माया मायका ग्राम देवरी पंधी विलासपुर छत्तीसगढ़ जाने की बात कहकर सास को घर की चाभी दे कर चली गई थी।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- सफाई के दौरान जमीन के कुछ हिस्से मे दरार दिखाई दी...
दस दिन पहले मृतक की मां घर आकर कमरे की सफाई कर रही थी तभी जमीन के कुछ हिस्से मे दरार दिखाई दी। जिसकी जानकारी उसने अपने लड़के मूलचंद्र व पड़ोसी तथा गांव के चौकीदार को दी जब उक्त सभी दरार वाली जगह का मुआयना किया तो जगह की मिट्टी मुलायम मिली किसी अनहोनी की आशंका के चलते चौकीदार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद राजापुर तहसीलदार, सीओ व थानाध्यक्ष पहाड़ी की मौजूदगी में खुदाई कराई गई। लगभग चार फुट नीचे पूरा कंकाल मिला।