फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: पत्नी को दी दर्दनाक मौत, पति बोला- जीना दुश्वार कर दिया था, चरित्र पर लगाया आरोप

Thu, 18 Mar 2021 10:17 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 18 Mar 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
Husband murdered his wife in farrukhabad up
फर्रुखाबाद: पत्नी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले के संकिसा में पति ने बुधवार दोपहर को घर में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने बाहर निकलकर ग्रामीणों को जानकारी दी और पत्नी के चरित्र पर आरोप लगाया। सूचना पर पहुंचे सीओ व एसओ ने पति को हिरासत में ले लिया। महिला के परिजनों को सूचना दी गई है।
Trending Videos
Husband murdered his wife in farrukhabad up
फर्रुखाबाद: पत्नी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला सूदन निवासी राकेश उर्फ रामू शर्मा परिवार के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वहां पर उसके चार भाई व मां बिटोली देवी भी रहती हैं। राकेश 14 वर्षीय पुत्री बबली को दिल्ली में मां के पास छोड़कर मंगलवार सुबह परिवार के साथ गांव पहुंचा।
Husband murdered his wife in farrukhabad up
फर्रुखाबाद: पत्नी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को राकेश का पत्नी कृष्णा देवी (36) से किसी बात पर विवाद हो गया। दोपहर को पुत्र आयुष(8), शिक्षा(10) व दो वर्ष के जुड़वा बेटी बेटा सोना व पीयूष घर के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान राकेश ने कृष्णा देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद राकेश उर्फ रामू घर के बाहर निकला और गांव के लोगों को बताया कि उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband murdered his wife in farrukhabad up
फर्रुखाबाद: पत्नी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
उसने पत्नी के चरित्र पर आरोप लगाया। इस पर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर सीओ कायमगंज राजवीर सिंह व एसओ धर्वेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राकेश को हिरासत में ले लिया है। राकेश की 16 वर्ष पूर्व शादी हुई थी।
विज्ञापन
Husband murdered his wife in farrukhabad up
फर्रुखाबाद: पत्नी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
राकेश ने पुलिस को बताया कि कृष्णा देवी ने उसका जीना दुश्वार कर दिया था। कृष्णा का मायका जनपद कन्नौज थाना सौरिख के गांव सदरपुर में है। मायके वालों को सूचना दे दी गई है। फोरेंसिक टीम के ओम प्रकाश ने मौके से नमूने एकत्र किए। एसओ धर्वेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed