{"_id":"5a9506164f1c1b4e588bb0a2","slug":"hair-stealer-arrest-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शातिर 'बाल चोर गैंग' की बातें सुनकर पुलिस हैरान, इंसानों के बाल 2500 रुपये किलो में बेचते थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर 'बाल चोर गैंग' की बातें सुनकर पुलिस हैरान, इंसानों के बाल 2500 रुपये किलो में बेचते थे
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर में पुलिस ने शातिर बाल चोर गैंग का खुलासा किया है। कल्याणपुर इलाके में गैंग के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया गया है। उन लोगों के कब्जे से 15 किलोग्राम बाल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने बाल चुराने का मामला दर्ज कर शातिरों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
डेमो पिक
अहिरवां कटरा, औरैया निवासी उमाकांत नाऊ का काम करता है। उसका बारा सिरोही, कल्याणपुर में हेयर कटिंग सैलून है। उमाकांत बारा सिरोही में ही रहता है। उमाकांत ने बताया कि लोगों के बाल काटने के बाद उसने बालों को घर में बोरों में भरकर रखा था। 22 फरवरी को इलाके में रहने वाले जितेंद्र, रिंकू और ईश्वर दयाल ने उसके घर से 120 किलोग्राम बाल चुरा लिए। आरोपियों ने 2200 से लेकर 2500 रुपये किलोग्राम के हिसाब से 105 किलोग्राम बाल मैनपुरी के एक शख्स को बेच दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
सोमवार को आरोपी बचे 15 किलोग्राम बाल लेकर मैनपुरी बेचने जा रहे थे। उसी दौरान कल्याणपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से 15 किलोग्राम बाल बरामद हुए हैं। उमाकांत की तहरीर पर जितेंद्र, रिंकू और ईश्वर दयाल पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एफआईआर में धारा बढ़ाई गई है।
डेमो पिक
विग बनाने के काम आते हैं बाल
उमाकांत ने बताया कि बाल काफी मंहगे बिकते हैं। कटे बालों से विग तैयार की जाती है। यह बाल दूसरे कामों में भी इस्तेमाल होते हैं। 2500 रुपये किलोग्राम तक बाल बिकते हैं। पुलिस के मुताबिक बाल खरीदने वाले शख्स की तलाश की जा रही है।
उमाकांत ने बताया कि बाल काफी मंहगे बिकते हैं। कटे बालों से विग तैयार की जाती है। यह बाल दूसरे कामों में भी इस्तेमाल होते हैं। 2500 रुपये किलोग्राम तक बाल बिकते हैं। पुलिस के मुताबिक बाल खरीदने वाले शख्स की तलाश की जा रही है।