साेशल मीडिया के जरिये एक लड़की काे लड़के से प्यार हाे गया। लड़की अपने घर से भागकर लड़के से मिलने के लिये उसके घर अाती है। इसी दाैरान लड़की का प्रेमी उसका रेप कर देता है। ये चाैकाने वाली घटना यूपी के हमीरपुर जिले की है।
सोशल मीडिया को बनाया जरिया, बैंकवाले ने लड़की को पटाया फिर झांसा देकर लूट ली इज्जत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर झांसी की युवती से दोस्ती की। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बैंककर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है।
बैंक कर्मचारी है युवक
झांसी निवासी युवती ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि फेसबुक पर उसकी मुलाकात अंकित कुमार से हुई। वह जनपद कानपुर देहात के थाना मूसानगर कस्बे का रहने वाला है। वह हमीरपुर मुख्यालय के कोआपरेटिव बैंक शाखा में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत है।
फेसबुक पर शुरू हुआ था दोनों का प्रेम प्रसंग
पीड़िता ने बताया कि फेसबुक पर दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। अंकित ने शादी का प्रस्ताव रखा। अंकित अपने साथियों को लेकर कार से उसे लेने पहुंच गया। तब वह घर से भागकर उनकी कार से आ गई। आरोपी उसे अपने मूसानगर वाले घर पर ले गया।
किसी तरह कमरे से भाग अाई पीडि़ता
दो दिन रुकने के बाद वह उसे हमीरपुर स्थित किराये के मकान में ले आया। यहां उसके साथ बलात्कार किया। उसने अपने परिजनों से बात करनी चाही तो उसका मोबाइल तोड़ा डाला। किसी तरह वह कमरे से भाग कर बाहर आई और पड़ोसी के मोबाइल पर परिजनों को घटना बताई।