फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IIT हॉस्टल में 'ड्रग्स सप्लाई', ऐसे हुआ बड़ा खुलासा

Fri, 08 Dec 2017 08:59 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 08 Dec 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
Drugs Supply happening at IIT Hostel
अब इसे रोकने को धरपकड़ तेज की जाएगी
कानपुर आईआईटी हॉस्टल में ड्रग्स की सप्लाई किए जाने का खुलासा हुआ है। आईआईटी निदेशक ने ड्रग्स की सप्लाई रोकने के लिए जिलाधिकारी से मदद मांगी है। आईआईटी परिसर में बाहरी लोगों का प्रवेश रोकने के लिए नानकारी के लिए अलग से रास्ता चालू कराया जाएगा। नई व्यवस्था एक सप्ताह के अंदर चालू करने का प्रयास हो रहा है।
Drugs Supply happening at IIT Hostel
खुलेआम ड्रग्स का कारोबार हो रहा

कानपुर जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया गया है कि आईआईटी हॉस्टल में रहने वाले कुछ छात्र ड्रग्स के लती हो गए हैं। दरअसल आईआईटी के कल्चरल फेस्टअंतराग्नि कार्यक्रम में बाहर के छात्र-छात्राएं भी आते हैं। अंतराग्नि में छात्र-छात्राएं मौज-मस्ती के मूड में रहते हैं। इसी दौरान ड्रग्स सप्लाई करने वाले गिरोह नए छात्र-छात्राओं को भी ड्रग्स का लती बना देते हैं। इसके बाद छात्रों को हॉस्टल में भी सप्लाई की जाती है। आईआईटी प्रशासन इस पर रोक लगाने के कई बंदोबस्त करने जा रहा है। इसी के तहत नानकारी के लिए जाने वाले लोगों का परिसर से प्रवेश रोका जा रहा है।

 

Drugs Supply happening at IIT Hostel
आस-पास गांव के लोग यहां नशे का सामान सप्लाई कर रहे
​कानपुर जिलाधिकारी ने भी इसे हरी झंडी दे दी है। आईआईटी के मुख्य प्रवेश द्वार से 1.02 किमी मंधना की तरफ आगे बढ़ने पर जीटी रोड से नानकारी के लिए आवागमन सुनिश्चित कराया जा रहा है। हाल-फिलहाल दो पहिया वाहन और पैदल परिसर के अंदर से नानकारी जाने पर रोक नहीं रहेगी। नानकारी और अन्य स्थानों के कुछ बच्चे आईआईटी के केंद्रीय विद्यालय में पढ़ते हैं। इन्हे लेने के लिए आने वाले अभिभावकों को पास जारी किए जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Drugs Supply happening at IIT Hostel
हॉस्टल तक में ड्रग्स बेची जा रही
जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मेरे संज्ञान में लाया गया है कि आईआईटी हॉस्टल में ड्रग्स सप्लाई की जा रही है। इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन आईआईटी प्रशासन की पूरी मदद करेगा। छात्रों को ड्रग्स सप्लाई करने वालों की धरपकड़ कराने की रूपरेखा बनाई जा रही है। जल्द ही ये लोग पुलिस की पकड़ में होंगे।
आईआईटी निदेशक प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि फैकेल्टी मेंबर्स और वार्डेन ने बताया है कि हॉस्टल में ड्रग्स की सप्लाई की जा रही है। छात्रों को इससे बचाने के लिए काउंसिलिंग शुरू कराई गई है। इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है। ड्रग्स सप्लाई करने वालों को गिरफ्तार कराने के लिए जिला प्रशासन से मदद मांगी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed