{"_id":"59364ebd4f1c1b34539c82e5","slug":"double-murder-case-of-etawah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गाड़ी स्टार्ट, एसी ऑन और अंदर ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ 2 लाशें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी स्टार्ट, एसी ऑन और अंदर ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ 2 लाशें
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस और फोरेन्सिक टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीच सड़क पर खड़ी स्टार्ट बोलेरो की ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ दो लाशों को देखकर हर कोई दंग रह गया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली है। अभी तक इन दोनों के हत्यारों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। मामला यूपी के इटावा जिले का है।
मृतक संदीप की फाइल फोटो, गाड़ी में मिली लाश
इटावा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम कटेखेरा निवासी बृजेश यादव का 25 वर्षीय पुत्र संदीप यादव उर्फ शिंपू अपने मामा अखिलेश की बोलेरो चलाता था। अखिलेश, इकदिल थाने के पिलखर गांव का निवासी है। बोलेरो, रेलवे के फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण कार्य में लगी है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे 100 डायल पर सूचना आई कि ग्राम चडरौआ के पास बोलेरो में युवक-युवती मृत पड़े हैं।
खुशबू की फाइल फोटो, गाड़ी में पड़ी लाश
थाना पुलिस व आला अफसर मौके पर पहुंचे। उससे पहले ही संदीप यादव के मामा अखिलेश यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक की शिनाख्त अपने भांजे संदीप यादव और युवती की शिनाख्त भांजे के गांव के ही सुरेंद्र यादव की पुत्री खुशबू (23) के रूप में की। उन्होंने बताया कि दोनों में प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी में पड़ीं दोनों की लाशें
पुलिस ने युवती के मां बाप को सूचना देकर बुलवाया। उसके भाई रिंकू व अन्य परिजनों ने भी खुशबू की शिनाख्त की। युवक का शव ड्राइविंग सीट पर था। उसके माथे पर गोली लगी थी। पुलिस के मुताबिक बगल की सीट पर युवती का शव था। उसकी बायीं कनपटी में लगी गोली दायीं कनपटी से पार हुई, जो कार का शीशा तोड़ते हुए निकल गई। पुलिस को बोलेरो के अंदर कारतूस का एक खोखा मिला। दूसरा खोखा तमंचे में फंसा था। संदीप के पास एक जिंदा कारतूस भी मिला।
विज्ञापन
गाड़ी में पड़ा तमंचा
एसएसपी वैभव कृष्ण ने कानपुर, लखनऊ और इटावा से फोरेंसिक टीमों को बुलाया। फोरेंसिक टीम को युवक के हाथों में लड़की के बाल भी मिले। पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले प्रेमी-प्रेमिका में झगड़ा भी हुआ था। एसएसपी ने बताया कि कई बिंदुओं पर तहकीकात की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से तस्वीर और साफ हो जाएगी।